MS Dhoni ने छक्के लगाने के मामले में रचा इतिहास, आंद्रे रसेल, पोलार्ड और एबी डीविलियर्स जैसे दिग्गजों को छोड़ा काफी पीछे

एम एस धोनी के नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड (Photo Credit - IPLT20)
एम एस धोनी के नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड (Photo Credit - IPLT20)

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के दिग्गज बल्लेबाज एम एस धोनी (MS Dhoni) ने आईपीएल (IPL) में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपनी धुआंधार पारी के दौरान ये रिकॉर्ड बनाया। एम एस धोनी अब डेथ ओवर्स में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। एम एस धोनी के 19वें और 20वें ओवर को मिलाकर कुल 100 छक्के हो गए हैं और इस मामले में कोई दूसरा बल्लेबाज उनके आस-पास भी नहीं है।

Ad

चेन्नई की टीम भले ही दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में हार गई लेकिन एम एस धोनी ने जिस तरह से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी इस मुकाबले में की, उससे सभी फैंस काफी ज्यादा खुश नजर आए। उन्होंने 16 गेंद पर 4 चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 37 रन बनाए। धोनी ने जिस तरह के शॉट्स खेले उसे देखकर हर कोई हैरान था। उनके शॉट्स में ताकत काफी ज्यादा थी।

एम एस धोनी ने 100 छक्के पूरे कर बनाया खास कीर्तिमान

वहीं एम एस धोनी के अब डेथ ओवर्स में 100 छक्के भी पूरे हो गए हैं। 19वें और 20वें ओवर को मिलाकर वो आईपीएल में अभी तक 100 छक्के लगा चुके हैं और इस मामले में वो पहले पायदान पर हैं। दूसरे नंबर पर किरोन पोलार्ड मौजूद हैं जिनके नाम 57 छक्के 19वें और 20वें ओवर को मिलाकर हैं। एबी डीविलियर्स ने 55 छक्के लगाए थे और हार्दिक पांड्या भी अभी तक 55 छक्के लगा चुके हैं। आंद्रे रसेल के नाम 51 छक्का है।

आपको बता दें कि आईपीएल 2024 के 13वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 20 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 191 रनों का विशाल स्कोर बनाया। इसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 6 विकेट खोकर 171 रन ही बना पाई। इस तरह दिल्ली कैपिटल्स ने सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications