चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एम एस धोनी (MS Dhoni) ने वानखेड़े स्डेयिम में 2011 वर्ल्ड कप में मिली जीत को याद किया। एम एस धोनी मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल का मैच खेलने के लिए वानखेड़े स्टेडियम में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ वर्ल्ड कप फाइनल में मिली जीत को याद किया। उन्होंने अपनी तस्वीरों पर साइन भी किया।एम एस धोनी ने 2011 के वर्ल्ड कप फाइनल में धुआंधार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी। उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 91 रन बनाए थे। उन्होंने बेहतरीन तरीके से छक्का लगाकर टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाया था। इसी वजह से कई सारी तस्वीरें एम एस धोनी की वानखेड़े स्टेडियम के ड्रेसिंग रूम में लगाई गई हैं।एम एस धोनी ने अपनी ऐतिहासिक तस्वीर पर किया साइनएम एस धोनी ने ड्रेसिंग रूम में जाकर इन तस्वीरों को देखा और साइन भी किया। उन्होंने वर्ल्ड कप फाइनल में ऐतिहासिक छक्का लगाते हुए अपनी तस्वीर पर साइन किया और इसके अलावा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी का भी उन्होंने जायजा लिया। आप भी देखिए ये वीडियो।आपको बता दें कि आईपीएल 2024 का 29वां मुकाबला रविवार को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। आईपीएल इतिहास की दो सबसे सफल टीमें आमने-सामने थीं और इसी वजह से मुकाबला भी काफी जबरदस्त हुआ। आखिरी ओवर तक चले इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को उनके ही होम ग्राउंड में 20 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम रोहित शर्मा के शानदार शतक के बावजूद 186 रन ही बना पाई। मथीशा पथिराना को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी (4/28) के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। धोनी ने इस मैच में तीन जबरदस्त छक्के आखिरी ओवर में लगाए।