MS Dhoni से पूछा गया टीम इंडिया के चैंपियंस ट्रॉफी जीतने को लेकर सवाल, पूर्व कप्तान ने कुछ इस तरह का दिया रिएक्शन

महेंद्र सिंह धोनी और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के खिताब के साथ टीम इंडिया (Photo Credit_Getty)
महेंद्र सिंह धोनी और चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब के साथ टीम इंडिया (Photo Credit_Getty)

MS Dhoni Refuses to speak on India Champions Trophy Win: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का सफर थम गया है। इस मेगा इवेंट को रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने नाम किया। पाकिस्तान की मेजबानी में हाइब्रिड मॉडल के तहत खेले गए इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने रविवार को खिताबी जंग में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का टाइटल जीता।

Ad

टीम इंडिया की जीत पर देशभर से मिली शुभकामनाएं

टीम इंडिया की इस जबरदस्त कामयाबी के बाद से ही देश में सेलिब्रेशन का माहौल नजर आया। जहां फैंस ने टीम इंडिया की इस जीत का बहुत ही जोश और उत्साह के साथ जश्न मनाया। मेन इन ब्ल्यू की इस जबरदस्त कामयाबी को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटरों ने भी खूब सराहा और टीम को जीत के लिए जमकर बधाईयां दी।

पूर्व कप्तान एसएस धोनी ने भारत की जीत पर बोलने से किया इनकार

लेकिन भारत के पूर्व महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने तो रोहित शर्मा एंड कंपनी की इस कामयाबी को लेकर 2 शब्द तक बोलने से इनकार कर दिया। जी हां... चैंपियंस ट्रॉफी में ही अपनी कप्तानी में देश को खिताब दिला चुके पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने इस शानदार जीत को लेकर बोलने से साफ मना कर दिया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होने लगा है।

दरअसल इस पूर्व महान कप्तान को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जहां वो एयरपोर्ट से बाहर निकलकर गाड़ी में बैठने के लिए जा रहे थे। इस दौरान एक पत्रकार ने उनसे आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया के जीतने को लेकर सवाल किया। लेकिन महेंद्र सिंह धोनी ने सिर हिलाते हुए इस पर बोलने से साफ इनकार कर दिया। एमएस धोनी ब्लेक टी शर्ट और ब्लेक पेंट में नजर आए। जहां उन्होंने अपने मुंह पर मास्क लगाया था। रिपोर्टर इस दौरान उनके पीछे भी गया। लेकिन धोनी इस बारे में कुछ नहीं बोले और सीधे बाहर निकल गए। जहां उनकी गाड़ी खड़ी थी।

भारतीय क्रिकेट को जबरदस्त सफलता दिला चुके इस पूर्व दिग्गज कप्तान से फैंस को जीत के सवाल को ठुकराने की उम्मीद तो नहीं थी। लेकिन अब धोनी ने जीत पर जवाब देना सही क्यों ना समझा ये तो वो ही बता सकते हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications