एम एस धोनी पर्सनैलिटी के मामले में मेरे पति शोएब मलिक की तरह हैं - सानिया मिर्जा

Nitesh
शोएब मलिक और एम एस धोनी
शोएब मलिक और एम एस धोनी

भारत की दिग्गज टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा ने पूर्व कप्तान एम एस धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है। सानिया मिर्जा ने एम एस धोनी की तुलना अपने पति और पाकिस्तान टीम के दिग्गज खिलाड़ी शोएब मलिक से की है। सानिया मिर्जा के मुताबिक एम एस धोनी पर्सनैलिटी के मामले में शोएब मलिक की तरह हैं।

Ad

स्पोर्ट्सकीड़ा के फेसबुक पेज पर इंद्रानिल बसु के साथ खास बातचीत में सानिया मिर्जा ने कहा कि एम एस धोनी को फेयरवेल मैच मिलना चाहिए था, अगर वो चाहते थे। हालांकि उन्होंने चुपचाप संन्यास का ऐलान कर दिया और यही चीज उन्हें औरों से अलग बनाती है। सानिया मिर्जा ने कहा कि धोनी ने मैदान में जो किया उसके मायने ज्यादा हैं, ना कि एक फेयरवेल मैच का।

सानिया मिर्जा ने कहा " अगर धोनी फेयरवेल मैच चाहते थे तो उन्हें ये देना चाहिए था। मेरे हिसाब से वो इतने बड़े स्टार हैं और उनकी इतनी उपलब्धियां हैं। इसीलिए उन्होंने कहा कि मैं चुपचाप संन्यास लूंगा। उनकी यही चीज उन्हें कैप्टन कूल बनाती है, यही चीज उन्हें धोनी बनाती है। उन्होंने ना केवल अपने लिए बल्कि अपने देश के लिए काफी कुछ हासिल किया है।"

ये भी पढ़ें: अजिंक्य रहाणे का खुलासा, बताया कैसे सौरव गांगुली ने उन्हें दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलने के लिए राजी किया था

सानिया मिर्जा ने एम एस धोनी को अपने पति शोएब मलिक की तरह बताया

सानिया मिर्जा ने आगे कहा कि एम एस धोनी वास्तव में मुझे मेरे हसबैंड शोएब मलिक की याद दिलाते हैं, खासकर पर्सनैलिटी के मामले में। मैदान में दोनों ही खिलाड़ी काफी शांत रहते हैं। कई मायनों में एम एस धोनी बिल्कुल शोएब मलिक की ही तरह हैं।

इससे पहले भी सानिया मिर्जा ने एम एस धोनी के संन्यास पर ट्वीट किया था और कहा था कि ये मेरे लिए काफी सम्मान की बात है कि जिस एरा में आप आए उसी एरा में मैं भी उसी देश के लिए एक खिलाड़ी हूं। आपने देश के लिए जो कुछ भी किया, उसके लिए आपका आभार।

Ad

आपको बता दें कि एम एस धोनी ने 15 अगस्त को अपने संन्यास का ऐलान किया था। उन्होंने अचानक एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने संन्यास की घोषणा कर दी थी।

ये भी पढ़ें: महेंद्र सिंह धोनी ने दिखाया बड़ा दिल, हो रही जमकर तारीफ

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications