"तुमको कुछ नहीं पता"- एमएस धोनी से साक्षी ने क्यों कहा ऐसा; देखें वायरल वीडियो

Neeraj
धोनी और साक्षी की मजेदार वीडियो (Photo Credit- Instagram/@sakshisingh_r)
धोनी ने साक्षी के साथ मजेदार बातचीत का खुलासा किया (Photo Credit- Instagram/@sakshisingh_r)

MS Dhoni reveals funny conversation over stumping with Sakshi: महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी जब भी एक साथ नजर आते हैं, फैंस उन्हें काफी पसंद करते हैं। दोनों के कई वीडियो सामने आए हैं, जो खूब वायरल हो चुके हैं। वहीं अब एक ऐसी वीडियो आई है, जिसमें धोनी ने एक मजेदार वाकया बताया है। धोनी द्वारा बताए गए वाकये में साक्षी ने उन्हें स्टंपिंग को लेकर ज्ञान दे दिया था। धोनी ने ये भी बताया कि अक्सर वह घर पर साक्षी के साथ क्रिकेट नहीं देखते हैं, लेकिन एक बार जब देख रहे थे तो उन्हें ही साक्षी ने बोल दिया था कि तुम्हें कुछ नहीं पता।

Ad

साक्षी ने बोला तुम्हें कुछ नहीं पता - एमएम धोनी

धोनी ने बताया कि वह घर पर कोई वनडे मैच देख रहे थे, जबकि आमतौर पर वह साक्षी के साथ क्रिकेट पर बात नहीं करते हैं। इस दौरान बल्लेबाज ने आगे बढ़कर शॉट खेलने की कोशिश की और गेंदबाज ने वाइड गेंद फेंकते हुए उसे स्टंपिंग करा दिया। आजकल अंपायर्स तीसरे अंपायर के पास अक्सर चले जाते हैं तो इस मामले में भी तीसरे अंपायर का सहारा लिया गया। इसी दौरान साक्षी ने कहा कि ये आउट नहीं है।

धोनी के मुताबिक, "जब तक साक्षी ने ये कहा तब तक बल्लेबाज पवेलियन की ओर जाना शुरू कर चुका था। साक्षी कह रही थी कि देखना उसे वापस बुलाया जाएगा क्योंकि वाइड गेंद पर स्टंपिंग नहीं हो सकती। मैंने उसे समझाते हुए कहा कि केवल नो-बॉल पर स्टंपिंग नहीं होती और वाइड पर हो सकती है। साक्षी ने कहा कि तुमको कुछ नहीं पता है। तीसरा अंपायर बल्लेबाज को वापस बुलाएगा। जब तक ये बात हो रही थी तब तक बल्लेबाज बाउंड्री लाइन तक पहुंच चुका था। जब नया बल्लेबाज आ गया तो साक्षी ने बोला कि कुछ तो गड़बड़ है।"

Ad

IPL 2025 में खेलेंगे धोनी

धोनी ने हाल ही में साफ किया है कि वह कुछ और साल क्रिकेट का आनंद लेना चाहते हैं। इसका मतलब है कि वह IPL का अगला सीजन खेलते दिखेंगे। इस बार चेन्नई सुपर किंग्स को उनके लिए अधिक पैसे भी नहीं खर्च करने होंगे क्योंकि धोनी को अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में रिटेन किया जा सकता है। ऐसे में फ्रेंचाइजी को केवल चार करोड़ रूपये ही खर्च करने होंगे।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications