'अपने ही घर में विलेन हूं,' एमएस धोनी ने क्यों कही ये बात? वायरल वीडियो देख समझें पूरा माजरा

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी की फैमिली (photo credit: instagram/sakshisingh_r)

MS Dhoni Villain In His Family: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट जगत के दिग्गज खिलाड़ियों में से एक हैं। देश भर में उनके करोड़ों फैंस हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ ज्यादातर रांची में रहते हैं। वो और उनकी वाइफ साक्षी बहुत कम ही लाइमलाइट में आते हैं।

Ad

हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी को ऋषभ पंत की बहन की शादी में देखा गया था, तब से वह लाइमलाइट में बने हुए हैं। इसी बीच महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो देखने को मिला, जिसमें वह अपनी बेटी जीवा के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही बताया कि उन्हें ऐसा क्यों लगता है, जैसे वह अपने घर में विलेन हों।

महेंद्र सिंह धोनी ने बेटी जीवा को लेकर बताई अहम बातें

महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में एक पॉडकास्ट का हिस्सा बने, जहां उन्होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ के बारे में खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने अपनी बेटी जीवा को लेकर अहम बातें बताई। उन्होंने जीवा की तारीफ करते हुए कहा कि मेरी बेटी दस साल की पूरी हो गई है, वह अपनी पढ़ाई के प्रति बहुत ज्यादा सीरियस है, वह कभी भी स्कूल की छुट्टी नहीं करती हैं, स्कूल उसको जाना है तो जाना है। सच में जीवा बहुत ही आज्ञाकारी बेटी है और वह अपने हर काम को बहुत की सिस्टम और प्लानिंग से करना पसंद करती है।

Ad

इसके आगे बात करते हुए धोनी बताते हैं कि जीवा अपनी मां के बहुत क्लोज है, जैसे ही मेरे घर जाने का टाइम होता है, तो उसके आसपास के अन्य लोग और उसकी दादी मां कहने लगती हैं कि पापा आने वाले हैं, पापा के आने का टाइम हो गया है। ऐसे में मैं अपने ही घर में विलेन बन जाता हूं।

सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं जीवा

बता दें कि जीवा का जन्म 6 फरवरी 2015 को हुआ था। वह रांची के टॉरियन वर्ल्ड स्कूल में अपनी शुरुआती पढ़ाई पूरी कर रही है। जीवा सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय है और इंस्टाग्राम पर 3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। जीवा को फुटबॉल खेलना भी पसंद है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications