Mahendra Singh Dhoni viral pic with famous YouTuber: महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट जगत का बड़ा नाम हैं। फैंस के दिलों में धोनी की जगह आज तक कोई भी क्रिकेटर नहीं ले पाया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी महेंद्र सिंह धोनी की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है, बल्कि यह बढ़ती ही जा रही है। धोनी सोशल मीडिया पर बहुत कम एक्टिव रहते हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी आखिरी तस्वीर 14 जुलाई 2024 को शेयर की थी, जो कि मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी के दौरान की है।सोशल मीडिया पर बेहद कम एक्टिव रहने के बाद भी महेंद्र सिंह धोनी की सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग जबरदस्त है, उनके इंस्टाग्राम पर 49.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जो कि अन्य क्रिकेटर्स से कहीं ज्यादा हैं। सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रहने के बावजूद भी महेंद्र सिंह धोनी लाइमलाइट में बने रहते हैं। इसी बीच धोनी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह फेमस यूट्यूबर के साथ नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर एक फैन ने धोनी पर कमेंट करते हुए बड़ी बात कही है। Carryminati के साथ नजर आए महेंद्र सिंह धोनीमहेंद्र सिंह धोनी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, जिसमें वह फेमस यूट्यूबर Carryminati के साथ नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर किसी बीच के किनारे की है। कैरी मिनाटी के साथ नजर आने को लेकर फैंस धोनी को खूब ट्रोल कर रहे हैं। View this post on Instagram Instagram Postएक फैन ने महेंद्र सिंह धोनी पर तंज कसते हुए कमेंट कर लिखा कि "क्या मजबूरी थी माही भाई?" वहीं एक अन्य फैन ने कमेंट करते हुए महेंद्र सिंह धोनी से सवाल किया, "क्या अपना यूट्यूब चैनल शुरू करने वाले हैं?"फैंस ने महेंद्र सिंह धोनी को किया ट्रोल (photo credit: instagram/filmygyan)हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब महेंद्र सिंह धोनी को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया हो। सोशल मीडिया पर कई ऐसे मौके आए हैं जब धोनी को फैंस ने निशाना बनाया है।