IPL 2025 से पहले एमएस धोनी ने प्राचीन मंदिर में लिया माता रानी का आशीर्वाद, देखें वायरल वीडियो

IPL 2023: Final - Chennai Super Kings v Gujarat Titans - Source: Getty
IPL 2023: Final - Chennai Super Kings v Gujarat Titans - Source: Getty

MS Dhoni Visits Deori Maa Temple in Ranchi: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को फैंस किस कदर प्यार करते हैं, ये बात किसी से छुपी नहीं है। धोनी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहे कई साल हो गए हैं, लेकिन अभी भी फैंस के बीच उनका क्रेज पहले की तरह बकरार है। यही वजह है कि फैंस उनकी झलक पाने के लिए हमेशा आतुर रहते हैं। दाएं हाथ का यह दिग्गज बल्लेबाज अब सिर्फ IPL में खेलता हुआ नजर आता है। धोनी अब आईपीएल 2025 में एक बर फिर से एक्शन में दिखेंगे, जिसकी तैयारी उन्होंने अभी तक शुरू नहीं की है। इसी बीच धोनी रांची के 700 साल से ज्यादा पुराने दिउड़ी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे हैं। इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

Ad

वीडियो में देखा जा सकता है कि धोनी को पुलिस की भारी सुरक्षा के बीच मंदिर में दर्शन करवाने के लिए ले जाया गया। उनके हाथ में एक लाल रंग की चुनरी भी नजर आ रही है और माथे पर तिलक लगा हुआ है। मंदिर में भी लोगों ने धोनी का वीडियो निकालने का मौका नहीं छोड़ा।

आप भी देखें यह वीडियो:

Ad

गौरतलब हो कि ये पहला मौका नहीं है, जब धोनी दिउड़ी मंदिर में माता का आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं। इससे पहले भी कई मौकों पर वो इस प्राचीन मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंच चुके हैं।

मेगा ऑक्शन से पहले CSK ने धोनी को कर लिया था रिटेन

IPL 2025 के लिए हुए मेगा ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी को रिटेन कर लिया था। फ्रेंचाइजी ने उन्हें 4 करोड़ में अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर रिटेन किया था। CSK के फैंस इस बात से काफी खुश हैं कि उन्हें एक बार फिर से धोनी को येलो जर्सी में खेलते हुए देखने का मौका मिलेगा।

PL 2024 में धोनी ने भले ही ज्यादा रन नहीं बनाए थे, लेकिन उन्होंने अपनी घातक बल्लेबाजी से फैंस को खूब एंटरटेन किया था। हालांकि, अब ये देखने वाली बात होगी कि आईपीएल के आगामी सीजन में धोनी किस अंदाज में बल्लेबाजी करते दिखेंगे।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications