MS Dhoni आईपीएल 2024 का हर एक मैच नहीं खेलेंगे...दिग्गज बल्लेबाज को लेकर क्रिस गेल ने दिया बड़ा बयान

एम एस धोनी को लेकर आई बड़ी प्रतिक्रिया (Photo Credit - IPLT20)
एम एस धोनी को लेकर आई बड़ी प्रतिक्रिया (Photo Credit - IPLT20)

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व कप्तान एम एस धोनी (MS Dhoni) को लेकर दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल (Chris Gayle) ने बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा है कि एम एस धोनी ने कप्तानी छोड़ दी है और इसी वजह से अब वो आईपीएल 2024 के दौरान हर एक मैच में नहीं खेलेंगे। गेल के मुताबिक धोनी मिड-सीजन के दौरान ब्रेक जरुर लेंगे। गेल ने कहा कि धोनी ने इसी वजह से संन्यास का फैसला लिया है।

Ad

आईपीएल 2024 के आगाज से पहले एम एस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी है। ऐसे में उनकी जगह ऋतुराज गायकवाड़ को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। अब चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तानी की जिम्मेदारी उनके कंधों पर है। एम एस धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार आईपीएल का टाइटल जिताया था लेकिन अब वो कप्तानी से हट गए हैं।

एम एस धोनी मिड-सीजन के दौरान ब्रेक लेंगे - क्रिस गेल

क्रिस गेल के मुताबिक एम एस धोनी ने इसी वजह से कप्तानी छोड़ी है, ताकि वो बीच में ब्रेक ले सकें। गेल ने जियो सिनेमा पर बातचीत के दौरान कहा,

एम एस धोनी शायद आईपीएल में सीएसके के लिए पूरे मैच ना खेलें। वो बीच में थोड़ा ब्रेक ले सकते हैं। इसी वजह से उन्होंने कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया है। लेकिन एम एस धोनी अच्छा प्रदर्शन करेंगे इसमें कोई शक नहीं है।

आपको बता दें कि इससे पहले सीएसके के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने खुलासा किया था कि जब धोनी ने कप्तानी छोड़ने की बात कही तो सब लोग काफी इमोशनल हो गए थे। उन्होंने कहा,

धोनी की आंखों में आंसू थे, सबकुछ थम सा गया था...'', ड्रेसिंग रूम में बहुत सारी भावनाएं थीं.. बहुत सारे आंसू। ड्रेसिंग रूम में एक भी आंख सूखी नहीं थी, हर कोई भावुक था। भावुक पल के बाद ऋतुराज को बधाई देने का दौर चला।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications