MS Dhoni and Yuvraj Singh affair with Deepika Padukone: बॉलीवुड हसीनाओं के क्रिकेटर्स संग अफेयर की कई कहानियां लंबे समय से सुनने को मिल रही हैं। स्पोर्ट्स और बॉलीवुड के तार कई तरीकों से जुड़े हुए हैं, जिसके चलते किसी ना किसी खिलाड़ी का दिल बॉलीवुड की हसीना पर आ ही जाता है। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की लव लाइफ की चर्चे इसी वजह से हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। उनका नाम भारत के दो दिग्गज खिलाड़ियों के साथ भी जुड़ा था, जिनके बारे में हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं। इन भारतीय क्रिकेटर्स से जुड़ा दीपिका पादुकोण का नाम View this post on Instagram Instagram Postरणवीर सिंह से शादी करने से पहले दीपिका ने महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह दोनों को डेट किया था। एक समय ऐसा था जब युवराज और दीपिका पादुकोण के चर्चे हर तरफ थे। दीपिका और युवराज कुछ समय के लिए रिलेशनशिप में भी रहे लेकिन ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया और दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया था। दीपिका मैच में युवराज के लिए चीयर करती हुई भी नजर आती थीं। मैच के बाद उन्हें डिनर पर भी देखा जाता था। दोनों को कई कार्यक्रम में एक साथ भाग लेते हुए भी देखा गया था।हालांकि, इन दोनों का अफेयर ज्यादा लंबा नहीं चल पाया था और कुछ समय बाद ब्रेकअप की खबरें आ गई थीं। युवराज ने बाद में एक्ट्रेस हेडल कीच से शादी कर ली थी। बताया जाता है कि एक कॉमन दोस्त के जरिए दोनों की मुलाकात हुई और फिर दोस्ती। दोस्ती के बाद दोनों के बीच केमिस्ट्री बन गई।युवराज सिंह ने किया था ये खुलासा View this post on Instagram Instagram Postइस दोनों की पहली मुलाकात 2007 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान हुई थी। युवराज सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि मैं साउथ अफ्रीका से तभी वापस आया था, हमारी एक कॉमन दोस्त के जरिए मुलाकात हुई, हम दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे। एक-दूसरे के बारे में और जानना चाहते थे, हमने एक-दूसरे के साथ इतना समय नहीं बिताया कि पता चले लंबे समय तक साथ रह पाएंगे या नहीं, समय के साथ फिर वह आगे बढ़ गईं और मैं भी। वहीं, दीपिका पादुकोण ने भी एक इंटरव्यू में क्रिकेटर संग अपने रिश्ते को कबूल करते हुए कहा था कि कुछ कारणों से हमारा रिश्ता खराब हुआ। एमएस धोनी को भी बनाया था अपना दीवानायुवराज सिंह से पहले दीपिका पादुकोण ने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को डेट किया था। भले ही यह रिश्ता कम समय चला लेकिन दोनों के अफेयर के चर्चे काफी हुए थे। खबरों के मुताबिक, महेंद्र सिंह धोनी उस समय दीपिका पादुकोण के प्यार में पागल थे। दीपिका ने भी खुद को माही का फैन बताया था। कहा जाता है कि दीपिका के कहने पर ही माही ने अपने लंबे बालों को कटवा लिया था। हालांकि कभी भी इन खबरों की पुष्टि नहीं हुई। पूर्व भारतीय कप्तान ने 2010 में साक्षी सिंह रावत से शादी कर ली।