5 Indian cricketers who loves Dogs: हर साल 26 अगस्त को पूरी दुनिया में इंटरनेशनल डॉग डे मनाया जाता है। कई लोगों की लाइफ में डॉग्स काफी अहम होते हैं, इसलिए वह अपने घर में पेट्स रखते हैं। 2004 में एनिमल वेलफेयर एडवोकेट और पेट लाइफस्टाइल एक्सपर्ट कॉलन ने इस दिन की शुरुआत की थी। क्रिकेटर्स की भी पेट डॉग के प्रति दीवानगी किसी से छिपी नहीं है। भारत के कई स्टार क्रिकेटर सोशल मीडिया पर अपने पेट डॉग के साथ देखे गए हैं। इस आर्टिकल में भी हम आपको ऐसे ही 5 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जो डॉग लवर हैं।1. सचिन तेंदुलकर View this post on Instagram Instagram Postसाल 2021 में भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर कुत्ते गोद लेने के अभियान में शामिल हुए थे और पूर्व क्रिकेटर ने एक पालतू कुत्ते को गोद लिया था। उनके पेट डॉग का नाम स्पाइक है। उन्होंने एक बार यूट्यूब पर वीडियो जारी करते हुए अपने फैंस को अपने पपी से मिलवाया था। इसके अलावा उनके पास बर्नार्ड ब्रीड का डॉग भी है।2. महेंद्र सिंह धोनी View this post on Instagram Instagram Postपूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सबसे बड़े डॉग लवर माने जाते हैं। धोनी के पास 6 डॉगी हैं, जिनका नाम लीह, जोया, जारा, सैम, गब्बर और लिली है। धोनी की पत्नी साक्षी अक्सर पेट डॉग्स के साथ धोनी की मस्ती करते हुए फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं।3. विराट कोहली View this post on Instagram Instagram Postटीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली को भी कुत्तों से बहुत प्यार है। कई मौकों पर विराट और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा अपने पेट डॉग्स के साथ फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर चुके हैं। हालांकि, अब कोहली का पेट डॉग 'ब्रूनो' इस दुनिया में नहीं है। वहीं, अनुष्का के पेट डॉग का नाम 'Dude' है। 4. युवराज सिंहभारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह भी कई मौकों पर अपने कुत्तों के साथ फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर चुके हैं। युवराज के पास कई तरह के डॉग्स हैं। उन्होंने एक बार अपने डॉग्स के साथ प्यारा सा वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह कभी आंगन में तो कभी घर के अंदर उनके साथ खेलते हुए नजर आए थे।5. हार्दिक पांड्या View this post on Instagram Instagram Postटीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को भी कुत्तों से बहुत प्यार है। हार्दिक आए दिन डॉग के साथ वीडियो शेयर करते रहते हैं और उनके लिए अपना प्यार जाहिर करते हैं। हार्दिक के पास 2 डॉग हैं। एक का नाम एस्टन और दूसरे का बेंटले है।