Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में अभी तक 6 दिनों का खेल पूरा हो चुका है। यहां हर रोज हजारों खिलाड़ी ओलंपिक मेडल जीतने के लिए मेहनत कर रहे हैं। इस बार पेरिस ओलंपिक में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर की पत्नी भी हिस्सा ले रही है। इस क्रिकेटर की पत्नी ओलंपिक में अपने देश की हॉकी टीम का हिस्सा है। बता दें, ये खिलाड़ी आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम के लिए खेलता है और अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है। इस खिलाड़ी का नाम और कोई नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज टिम डेविड हैं।कौन हैं टिम डेविड की पत्नी?टिम डेविड की पत्नी का नाम स्टैफनी करशॉ है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऑस्ट्रेलिया के लिए फील्ड हॉकी खेलती हैं। करशॉ फॉरवार्ड पोजीशन पर खेलती हैं और उन्हें अपने शानदार खेल के लिए जाना जाता है। स्टैफनी करशॉ का जन्म ऑस्ट्रेलिया में हुआ View this post on Instagram Instagram Postउन्होंने 2015 में ऑस्ट्रेलिया महिला हॉकी टीम के लिए डेब्यू किया था। स्टैफनी करशॉ इस समय पेरिस ओलंपिक में खेल रही हैं और अपने देश के लिए अभी तक 2 गोल भी कर चुकी हैं। बता दें, स्टैफनी करशॉ कॉमनवेल्थ गेम्स, वर्ल्ड कप, प्रो हॉकी लीग में ऑस्ट्रेलिया महिला हॉकी टीम के साथ मेडल जीत चुकी हैं। वो ऑस्‍ट्रेलिया के लिए टोक्‍यो ओलंपिक में भी खेली थीं। View this post on Instagram Instagram Postटिम डेविड पहले सिंगापुर की टीम से क्रिकेट खेलते थे। उनके पास सिंगापुर और ऑस्‍ट्रेलिया दो देशों की नागरिकता है। इसके बाद टिम डेविड ने ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने का फैसला किया था और अब वह ऑस्ट्रेलियाई टीम की एक अहम हिस्सा हैं। टिम डेविड और स्टैफनी करशॉ, शादी से पहले कई साल तक डेट करते रहे थे। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई शहर पर्थ में एक प्राइवेट सेरेमनी करते हुए शादी रचाई थी। स्टैफनी करशॉ आईपीएल के दौरान भारत में भी देखी गई हैं। वह कई मौकों पर टिम डेविड को स्पोर्ट करती हुई नजर आती हैं।टिम डेविड का अभी तक का करियरटिम डेविड ने अपने इंटरनेशनल करियर में अभी तक 4 वनडे और 46 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने कुल 1168 रन बनाए हैं। इसके अलावा उनके नाम 6 विकेट भी दर्ज हैं। मुंबई इंडियंस ने उन्हें साल 2022 में अपनी टीम का हिस्सा बनाया था। पिछले सीजन तक वह इसी टीम के लिए खेले थे। आने वाले सीजन के लिए वह रिटेन किए जाते हैं या नहीं ये देखने वाली बात होगी।