IPL 2024 में फ्लॉप होने के बावजूद मुंबई इंडियंस को हुआ फायदा, हार्दिक पांड्या की एंट्री से हुई पैसों की बारिश; सामने आए आंकड़े

मुंबई इंडियंस की ब्रांड वैल्यू भी बढ़ी (PC: IPL Website)
मुंबई इंडियंस की ब्रांड वैल्यू भी बढ़ी (PC: IPL Website)

Mumbai Indians Profit in IPL 2024: आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की अगुवाई वाली एमआई अंक तालिका में सबसे आखिरी पायदान पर रहते हुए टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। हालांकि, इसके बावजूद मुंबई इंडियंस को घाटा होने की बजाय करोड़ों रूपये का फायदा पहुंचा है।

Ad

मुंबई इंडियंस के रेवेन्यू और प्रॉफिट में हुई जबरदस्त बढ़ोतरी

दरअसल, रिलायंस इंडस्ट्री की रिपोर्ट के मुताबिक मुकेश अंबानी स्पोर्ट्स कंपनी इंडियाविन स्पोर्ट्स लिमिटेड के मुनाफे और रेवेन्यू दोनों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी का रेवेन्यू बीते वित्त वर्ष के मुकाबले दोगुना हो गया। वहीं दूसरी ओर कंपनी भी प्रॉफिट में आ गई है। आंकड़ों के जरिए आप इसे आसानी से समझ पाएंगे।

इंडियाविन का रेवेन्यू वित्त वर्ष 2024 में 737 करोड़ रूपये देखने को मिला है। कंपनी के प्रॉफिट के बात करें तो वो 109 करोड़ रूपये रहा। गौर करने वाली बात ये है कि वित्त वर्ष 2023 में कंपनी को 49.5 करोड़ का घाटा हुआ था और उसका रेवेन्यू 358.79 करोड़ रूपये था।

Ad

कंपनी की और से बताया गया कि वित्त वर्ष 2023 में किए गए पूरे रेवेन्यू में से कंपनी को बीसीसीआई की और से आईपीएल सेंट्रल राइट्स के नेट रेवेन्यू से 227 करोड़ रुपए मिले थे। बीसीसीआई जब आईपीएल के सेंट्रल मीडिया राइट्स बेचता है तो मिली रकम का कुछ हिस्सा सभी फ्रेंचाइजी में बांटा जाता है।

2023 में मुंबई इंडियंस ने स्पोंसर्स के जरिए 10.8 करोड़ रूपये की कमाई की थी और इवेंट मैनेजमेंट से 92.79 करोड़ रूपये बटोरे थे। दूसरी, तरफ कंपनी की अन्य फ्रेंचाइजी में गिरावट जारी रही।

मुंबई इंडियंस की मौजूदा ब्रांड वैल्यू कितनी है?

मुंबई इंडियंस आईपीएल के पहले सीजन से इस लीग का हिस्सा बनी हुई है और फ्रेंचाइजी पांच बार टाइटल भी अपने नाम कर चुकी है। रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव जैसे स्टार इस खिलाड़ी इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं। वर्तमान में टीम की ब्रांड वैल्यू 204 मिलियन डॉलर है।

आईपीएल 2025 से पहले होगा मेगा ऑक्शन

आईपीएल का आगामी सीजन 2025 में खेला जाएगा। इससे पहले एक मेगा ऑक्शन का आयोजन होगा। अब देखने वाली बात होगी कि ऑक्शन से पहले मुंबई की टीम किन खिलाड़ियों रिटेन और रिलीज करती है।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications