MI से ठुकराए जाने के बाद इस खिलाड़ी ने मचाया गदर, तूफानी पारी खेल सिर्फ 5 ओवर में जिता दिया मैच

इशान किशन ने खेली शानदार पारी (Photo Credit - IPLT20.COM)
इशान किशन ने खेली शानदार पारी (Photo Credit - IPLT20.COM)

Ishan Kishan Brilliant Batting In Syed Mushtaq Ali Trophy: आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन खत्म हो चुका है और अब सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कई भारतीय खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान कई सारे खिलाड़ियों का परफॉर्मेंस काफी जबरदस्त रहा है। आईपीएल में मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुके इशान किशन ने भी झारखंड की तरफ से खेलते हुए तूफानी पारी खेली है। इशान किशन को मुंबई इंडियंस ने रिटेन नहीं किया था लेकिन अब उनकी इस पारी को देखकर फ्रेंचाइजी को शायद इसका पछतावा भी हो सकता है।

Ad

इशान किशन ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ खेले गए मैच में काफी जबरदस्त पारी खेली। अरुणाचल प्रदेश की टीम पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सिर्फ 93 रन ही बना पाई थी। इसके जवाब में झारखंड ने इस टार्गेट को इशान किशन की तूफानी पारी की बदौलत महज 4.3 ओवर में ही हासिल कर लिया। इशान किशन ने मात्र 23 गेंद पर 5 चौके और 9 छक्के की मदद से नाबाद 77 रन बनाए। उन्होंने अकेले दम पर टीम को टार्गेट तक पहुंचा दिया।

इशान किशन को मुंबई इंडियंस ने नहीं किया था रिटेन

इशान किशन की अगर बात करें तो इससे पहले वो आईपीएल में मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। उन्होंने कई सीजन तक मुंबई इंडियंस के लिए खेला। हालांकि आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले इशान किशन को रिलीज कर दिया गया था। मुंबई इंडियंस ने इशान किशन को रिटेन नहीं किया था। इसके बाद आईपीएल 2025 के लिए जब मेगा ऑक्शन हुआ तब भी इशान किशन को मुंबई इंडियंस ने नहीं खरीदा था। इशान किशन को सनराइजर्स हैदराबाद ने 11.25 करोड़ में आईपीएल ऑक्शन के दौरान खरीदा।

अब इशान किशन आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। सनराइजर्स के पास पहले से ही कई सारे बेहतरीन बल्लेबाज मौजूद हैं। उनके पास ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, नितीश रेड्डी और हेनरिक क्लासेन जैसे विस्फोटक बल्लेबाज मौजूद हैं और अब इशान किशन भी इस टीम का हिस्सा बन गए हैं। इशान किशन ने मुंबई इंडियंस के लिए कई विस्फोटक पारियां खेली थीं और टीम को कई मैच जिताया भी था। हालांकि इसके बावजूद फ्रेंचाइजी ने उन्हें ऑक्शन के दौरान नहीं खरीदा।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications