मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी से न्यूजीलैंड के दो दिग्गजों की हुई छुट्टी, रिप्लेसमेंट में एक भारतीय शामिल

Neeraj
Rajasthan Royals v Mumbai Indians - Source: Getty
Rajasthan Royals v Mumbai Indians - Source: Getty

Mumbai Indians franchise massive change in coaching staff: मुंबई इंडियंस ने कुछ घंटे पहले ही कार्ल हॉपकिंसन को अपना नया फील्डिंग कोच घोषित किया था और अब इस फ्रेंचाइजी से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है। मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी की एक टीम ILT20 में भी खेलती है जिसका नाम MI एमिरेट्स है। इस टीम के कोचिंग स्टाफ में भी बड़े बदलाव हुए हैं। हॉपकिंसन को मुंबई इंडियंस के साथ ही एमिरेट्स वाली टीम में भी शामिल किया है। इसके साथ ही मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे की जिम्मेदारी को भी बढ़ाया गया है और अब वह भी एमिरेट्स वाली टीम में गेंदबाजी कोच के तौर पर जुड़ चुके हैं।

Ad

न्यूजीलैंड के दो दिग्गज हुए बाहर

MI एमिरेट्स ने अपने कोचिंग स्टाफ से न्यूजीलैंड के दो दिग्गजों जेम्स फ्रैंकलिन और मिचेल मैक्लेनघन को जाने दिया है। इन दोनों की जगह ही टीम में बदलाव किए गए हैं। मैक्लेनघन ने 2015 से 2019 तक IPL खेला है और केवल MI के लिए ही खेले हैं। इस टीम के लिए 50 से अधिक मैचों में इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 70 से अधिक विकेट चटकाए हैं। इसके बाद से ही मुंबई उन्हें किसी न किसी रूप से अपने साथ जोड़े रखने की कोशिश करती है।

फ्रैंकलिन भी केवल मुंबई के लिए ही IPL खेले हैं और अब उनके कोचिंग अनुभव का टीम अधिक से अधिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है। भले ही उन्हें हटाया गया है, लेकिन उनका किसी और तरह से इस्तेमाल हो सकता है।

मैक्लेनघन को मिली नई जिम्मेदारी

मुंबई अपनी सभी फ्रेंचाइजी टीमों में बदलाव कर रही है और इसी कारण कोचों की अदला-बदली हो रही है। मैक्लेनघन को SA20 की टीम MI केपटाउन का गेंदबाजी कोच बना दिया गया है। ये ऐलान उन्हें एमिरेट्स से हटाए जाने के कुछ समय बाद किया गया। इसके अलावा इस टीम को एक नया फील्डिंग कोच भी मिला है।

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज क्रूगर वान विक को टीम का फील्डिंग कोच बनाया गया है। इस टीम से लसिथ मलिंगा और जेम्स पमेंट को छुट्टी दी गई है। मलिंगा ने मुंबई के लिए लगभग एक दशक IPL खेला है तो वहीं पमेंट सात साल टीम के फील्डिंग कोच रहे हैं।

Quick Links

Edited by Neeraj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications