IPL 2025 के बीच क्विंटन डी कॉक का बड़ा फैसला, मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी की टीम में हुए शामिल

2019 IPL Final - Mumbai v Chennai - Source: Getty
क्विंटन डी कॉक को MI फ्रेंचाइजी ने किया साइन

MI New York sign Quinton de Kock : आईपीएल 2025 में इस वक्त कई सारे जबरदस्त और बेहतरीन मुकाबले हो रहे हैं। इस दौरान केकेआर के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में तो बेहतरीन पारी खेली थी लेकिन इसके अलावा बाकी तीन मैचों में वो फ्लॉप साबित हुए हैं। इसी बीच क्विंटन डी कॉक ने एक बड़ा फैसला लिया है। वो मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी की टीम का हिस्सा बन गए हैं। आपको बताते हैं कि पूरा मामला क्या है।

Ad

दरअसल क्विंटन डी कॉक आईपीएल 2025 में भले ही कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल रहे हैं लेकिन अमेरिका की मेजर क्रिकेट लीग में उन्हें एमआई न्यूयॉर्क ने साइन कर लिया है। एमआई न्यूयॉर्क मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी का ही एक हिस्सा है जिसकी एक टीम मेजर लीग क्रिकेट में भी खेलती है। डी कॉक को मेजर लीग क्रिकेट के आगामी तीसरे सीजन के लिए फ्रेंचाइजी ने साइन किया है।

Ad

क्विंटन डी कॉक IPL में मुंबई इंडियंस के लिए कर चुके हैं बेहतरीन प्रदर्शन

क्विंटन डी कॉक की अगर बात करें तो वो इससे पहले भी मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी का हिस्सा रह चुके हैं। वो 2019 से लेकर 2021 के सीजन तक मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे थे और उनके लिए काफी दमदार प्रदर्शन भी किया था। वो उस सीजन तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। क्विंटन डी कॉक ने उस सीजन मुंबई इंडियंस के लिए 16 मैचों में 529 रन बनाए थे। उनका स्ट्राइक रेट भी 132 का रहा था।

आईपीएल 2020 का सीजन भी मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए क्विंटन डी कॉक के लिए अच्छा गया था। उन्होंने उस सीजन 16 मैचों में 503 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी 140 का रहा था। वहीं 2021 के सीजन में भी 300 के करीब उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए बनाए थे। इससे पता चलता है कि मुंबई इंडियंस के लिए क्विंटन डी कॉक का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। इसी वजह से फ्रेंचाइजी ने उन्हें मेजर लीग क्रिकेट के लिए साइन किया है। वो टीम के लिए ओपन करते हुए नजर आ सकते हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications