IPL 2025 के बीच बड़ा ऐलान, मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी में कई खतरनाक खिलाड़ियों की हुई एंट्री

मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी में धाकड़ खिलाड़ियों की एंट्री
मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी में धाकड़ खिलाड़ियों की एंट्री

MI New York Sign New Players : भारत में इन दिनों जहां आईपीएल 2025 के मुकाबले खेले जा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ अमेरिका में मेजर लीग क्रिकेट की भी तैयारियां जारी हैं। इस लीग के आगामी सीजन के लिए सभी टीमें अपने-अपने स्क्वॉड को बनाने में जुटी हुई हैं। इसी कड़ी में मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी की टीम एमआई न्युयॉर्क ने भी कई सारे बेहतरीन प्लेयर्स को साइन किया है। अगर हम बात करें तो क्विंटन डी कॉक समेत कई सारे खतरनाक खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्हें एमआई न्युयॉर्क ने आगामी सीजन के लिए साइन किया है।

Ad

अजमतुल्लाह ओमरजई बने एमआई न्युयॉर्क की टीम का हिस्सा

एमआई न्युयॉर्क ने अफगानिस्तान के दो बेहतरीन खिलाड़ियों नवीन उल हक और अजमतुल्लाह ओमरजई को मेजर लीग क्रिकेट के आगामी सीजन के लिए साइन किया है। अजमतुल्लाह ओमरजई अफगानिस्तान के बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। उन्हें साल 2024 के लिए आईसीसी वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर भी चुना गया था। वो दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग में एमआई केपटाउन के लिए खेल चुके हैं और अब उसी फ्रेंचाइजी के लिए मेजर लीग क्रिकेट में भी खेलते हुए नजर आएंगे।

Ad

इसके अलावा एमआई न्युयॉर्क ने अफगानिस्तान के बेहतरीन तेज गेंदबाज नवीन उल हक को भी साइन किया है। नवीन के पास टी20 लीग्स में खेलने का काफी अनुभव है। वो आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स का भी हिस्सा रह चुके हैं। अब वो मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के जॉर्ज लिन्डे और न्यूजीलैंड के माइकल ब्रैसवेल को भी एमआई न्यूयॉर्क ने साइन किया है।

Ad

क्विंटन डी कॉक को भी MI ने किया साइन

इससे पहले एमआई न्युयॉर्क ने दक्षिण अफ्रीका के खतरनाक विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक को भी साइन किया था। क्विंटन डी कॉक की अगर बात करें तो वो इससे पहले भी मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी का हिस्सा रह चुके हैं। वो 2019 से लेकर 2021 के सीजन तक आईपीएल में मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे थे और उनके लिए काफी दमदार प्रदर्शन भी किया था। इसी वजह से फ्रेंचाइजी ने उन्हें मेजर लीग क्रिकेट के लिए साइन किया है। वो टीम के लिए ओपन करते हुए नजर आ सकते हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications