WPL 2024 ऑक्शन में शामिल होने वाली डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने अपने ज्यादातर प्रमुख खिलाड़ियों को रिटेन किया था और उन्हें ज्यादा खरीदारी नहीं करनी थी। फ्रेंचाइजी ने ऑक्शन से पहले कुल चार खिलाड़ियों को रिलीज किया था और उसके पास एक विदेशी स्लॉट सहित पांच स्लॉट खाली थे। नीता अम्बानी के मालिकाना हक़ वाली मुंबई इंडियंस के पास ऑक्शन के लिए 2.1 करोड़ रुपये की धनराशि थी और उन्होंने काफी अच्छी तरह से रणनीति बना रखी थी कि किन खिलाड़ियों को खरीदना है।शनिवार को मुंबई में हुए ऑक्शन के दौरान मुंबई इंडियंस ने सबसे पहले ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड को खरीदने का प्रयास किया और उनके लिए लगभग अपनी सारी पर्स वैल्यू दांव पर लगा दी थी लेकिन आखिरी में दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ की बोली लगाकर बाजी मार ली।मुंबई इंडियंस का इरादा अपनी तेज गेंदबाजी को मजबूती प्रदान करना था और इसीलिए उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल की तरफ रूख किया और उन्हें खरीदने में कामयाबी भी मिली। इस तरह मुंबई टीम के पास उपलब्ध एक विदेशी स्लॉट भर गया और उन्होंने अन्य चार स्लॉट के लिए भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ियों को शामिल किया।WPL 2024 ऑक्शन में अपने सभी स्लॉट भरने के बावजूद मुंबई इंडियंस के पास 45 लाख रुपये की धनराशि बच गई। अब मुंबई के स्क्वाड में कुल 18 खिलाड़ी हैं, जिसमें 6 विदेशी हैं।मुंबई इंडियंस द्वारा WPL 2024 Auction में खरीदे गए खिलाड़ियों की लिस्टशबनीम इस्माइल (दक्षिण अफ्रीका - 1.20 करोड़), एस सजाना (भारत - 15 लाख), अमनदीप कौर (भारत - 10 लाख), फातिमा जाफर (भारत - 10 लाख), कीर्तन बालाकृष्णन (भारत - 10 लाख) WPL 2024 के लिए मुंबई इंडियंस का स्क्वाडहरमनप्रीत कौर, अमनजोत कौर, एमेलिया केर*, क्लो ट्रायन*, हेली मैथ्यूज*, हुमैरा काज़ी, इसी वोंग*, जिनतिमानी कलिता, नताली शीवर-ब्रंट*, पूजा वस्त्राकर, प्रियंका बाला, साइका इशाक, यास्तिका भाटिया, शबनीम इस्माइल*, एस सजाना, अमनदीप कौर, फातिमा जाफर, कीर्तन बालाकृष्णन*विदेशी खिलाड़ियों को प्रदर्शित करता है। View this post on Instagram Instagram Post