IPL 2025 के लिए मुंबई इंडियंस की सबसे मजबूत Playing 11 क्या हो सकती है? ये खिलाड़ी आएंगे नजर!

Photo Credit: IPL Website
Photo Credit: IPL Website

Mumbai Indians Predicted Playing 11 IPL 2025: मुंबई इंडियंस संयुक्त रूप से आईपीएल के इतिहास की सबसे सफल टीम है, जो पांच बार टाइटल को अपने नाम करने में सफल रही है। फ्रेंचाइजी ने आईपीएल के 18वें सीजन से पहले पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इनमें जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा और तिलक वर्मा का नाम शामिल है। मुंबई को मेगा ऑक्शन में विस्फोटक बल्लेबाजों के साथ-साथ स्पिन और तेज गेंदबाज भी खरीदने होंगे।

Ad

मुंबई आईपीएल अगले सीजन में IPL 2024 वाला प्रदर्शन दोहराना नहीं चाहेगी। ऐसे में उसे एक मजबूत प्लेइंग 11 चुननी होगी। आइए देखते हैं IPL 2025 में मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 किस तरह की हो सकती है।

Ad

IPL 2025 में ऐसी हो सकती है मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा और ईशान किशन करेंगे पारी की शुरुआत

आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस अपने स्टार खिलाड़ी ईशान किशन को सबसे पहले खरीदना चाहेगी, जो पिछले लम्बे समय से फ्रेंचाइजी का अहम हिस्सा रहे हैं। वो एक बार फिर रोहित शर्मा के साथ मिलकर पारी की शुरुआत करते दिखे सकते हैं।

मिडिल ऑर्डर में ये खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल

मिडिल ऑर्डर में गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने की जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और कप्तान हार्दिक पांड्या के कन्धों पर सौंपीं जा सकती है। तीनों ही आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करना पसंद करते हैं।

ग्लेन मैक्सवेल, नेहाल वढेरा कर सकते हैं गेम फिनिश

मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी मेगा ऑक्शन में ग्लेन मैक्सवेल, नेहाल वढेरा और इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन को भी खरीद सकती है। तीनों ही खिलाड़ी अंतिम ओवरों में गेंदबाजों की धुनाई करने की जिम्मेदारी उठा सकते हैं।

गेंदबाजों में चाहिए मजबूती

तेज गेंदबाजी आक्रमण में मुंबई इंडियंस के प्रमुख गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ही रहेंगे, जिन्हें फ्रेंचाइजी ने 18 करोड़ में रिटेन किया है। इसके अलावा फ्रेंचाइजी ट्रेंट बोल्ट को एक बार फिर से अपने स्क्वाड का हिस्सा बना सकती है। स्पिन गेंदबाजी में अफगानिस्तान के अल्लाह गजनफर बढ़िया कमाल दिखा सकते हैं। इसके साथ तुषार देशपांडे एमआई के लिए मैच विनर साबित हो सकते हैं।

IPL 2025 के लिए मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11

ईशान किशन, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, नेहाल वढेरा, सैम करन, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, तुषार देशपांडे, अल्लाह गजनफर

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications