इन खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है मुंबई इंडियंस, धाकड़ ओपनर का कटेगा पत्ता!

मुंबई इंडियंस टीम (Photo Credit - IPLT20.COM)
मुंबई इंडियंस टीम (Photo Credit - IPLT20.COM)

IPL 2025 Mumbai Indians Probable Retention : आईपीएल 2025 के लिए रिटेंशन के नियमों का ऐलान हो गया है। इस बार सभी टीमों को कुल मिलाकर 6 खिलाड़ियों को रिटेन करने की इजाजत दी गई है। ऐसे में सभी टीमों के पास मौका है कि वो अपने कोर खिलाड़ियों को बरकरार रख सकते हैं। मुंबई इंडियंस के पास भी कई सारे ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें वो आगामी सीजन के लिए रिटेन कर सकते हैं।

Ad

मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन पिछले सीजन अच्छा नहीं रहा था। टीम लगातार मुकाबले हारते हुए निचले स्थान पर रही थी। इसी वजह से टीम की काफी आलोचना हुई थी। वहीं रोहित शर्मा को लेकर काफी कयास लगाए गए थे कि वो मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ सकते हैं। हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाए जाने के बाद रोहित शर्मा के नाराज होने की खबरें आई थीं। इशान किशन का पत्ता जरूर कट सकता है। हम आपको बताते हैं कि इस बार मुंबई इंडियंस किन-किन प्लेयर्स को रिटेन कर सकती है।

मुंबई इंडियंस इन खिलाड़ियों को कर सकती है रिटेन

6.नेहाल वाढेरा - युवा बल्लेबाज नेहाल वाढेरा को मुंबई इंडियंस की टीम इस बार रिटेन कर सकती है। उन्हें अनकैप्ड कैटेगरी में रिटेन किया जा सकता है और 4 करोड़ इसके लिए उन्हें मिलेंगे।

5.तिलक वर्मा - तिलक वर्मा काफी बेहतरीन बल्लेबाज हैं और इसी वजह से मुंबई इंडियंस शायद ही उन्हें जाने दे। ऐसे में तिलक वर्मा को भी एक बार फिर रिटेन किया जा सकता है।

4.सूर्यकुमार यादव - टीम इंडिया के कप्तान और टी20 के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को भी मुंबई इंडियंस रिटेन करेगी। उन्हें 14 करोड़ वाली कैटेगरी में रिटेन किया जा सकता है।

3.हार्दिक पांड्या - मुंबई इंडियंस ने पिछले सीजन हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया था। इसी वजह से इस बार उनको रिटेन किए जाने की संभावना पूरी है। हालांकि टीम के वो पहले रिटेंशन नहीं होंगे।

2.रोहित शर्मा - रोहित शर्मा को लेकर पिछले सीजन से ही काफी कयास लगाए जा रहे हैं लेकिन मुंबई इंडियंस शायद ही उन्हें रिलीज करे। रोहित शर्मा को एक बार फिर रिटेन किया जा सकता है।

1.जसप्रीत बुमराह - दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस के सबसे पहले रिटेंशन हो सकते हैं। उन्हें इसके लिए 18 करोड़ रुपए मिलेंगे।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications