मुंबई इंडियंस ने 14 खिलाड़ियों को किया रिटेन, हैट्रिक लेने वाली गेंदबाज बनेगी ऑक्शन का हिस्सा

Photo Credit: WPL Website
Photo Credit: WPL Website

Mumbai Indians Retained and Released Players, WPL 2025: आईपीएल के साथ-साथ विमेंस प्रीमियर लीग का भी अगला सीजन 2025 में खेला जाना है। WPL को पिछले दोनों सीजन में काफी सफलता मिली है। गुरुवार को WPL की सभी फ्रेंचाइजी की WPL 2025 ऑक्शन से पहले रिटेंशन लिस्ट सामने आई। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस ने WPL के तीसरे सीजन के लिए 14 खिलाड़ियों को अपने साथ बरकार रखा है। वहीं, चार खिलाड़ियों को रिलीज करने का फैसला लिया। इन चार खिलाड़ियों में इसाबेल वोंग को नाम भी शामिल है, जिन्होंने WPL के इतिहास की पहली हैट्रिक ली है।

Ad

WPL 2025 ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस की रिटेंशन लिस्ट आई सामने

मुंबई इंडियंस विमेंस प्रीमियर लीग की सफल फ्रेंचाइजी रही है। अब मेगा लीग के अगले सीजन के लिए भी फ्रेंचाइजी ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। मुंबई इंडियंस ने हरमनप्रीत कौर, यास्तिका भाटिया, अमेलिया केर, नट साइवर-ब्रंट, पूजा वस्त्राकर जैसे कुछ प्रमुख खिलाड़ियों को अपने स्क्वाड से अलग नहीं किया है। मुंबई द्वारा रिटेन खिलाड़ियों में 9 भारतीय और पांच विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

गौरतलब है कि 4 खिलाड़ियो को रिलीज करने के बाद अब मुंबई इंडियंस के पर्स वैल्यू में 2.65 करोड़ रूपये बचे हैं। इसका इस्तेमाल फ्रेंचाइजी ऑक्शन में 4 खिलाड़ियों को खरीदने के लिए करेगी। एमआई की टीम में चार स्लॉट उपलब्ध हैं। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन पिछले दोनों सीजन में काफी शानदार रहा है।

WPL के उद्घाटन सीजन में फ्रेंचाइजी विजेता बनी थी, जबकि पिछले सीजन में मुंबई फाइनल तक पहुंचने में कामयाब रही थी। हालांकि, अंतिम पड़ाव पर आरसीबी ने बाजी मार ली थी। आगामी सीजन में मुंबई की टीम अपना दूसरा टाइटल जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

WPL 2025 के लिए मुंबई इंडियंस के लिए मुंबई इंडियंस ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन और रिलीज

अमनजोत कौर, अमेलिया केर, क्लो ट्रायॉन, हरमनप्रीत कौर, हेले मैथ्यूज, जिंतिमनी कलिता, नट साइवर-ब्रंट, पूजा वस्त्राकर, सैका इशाक, यास्तिका भाटिया, शबनिम इस्माइल, एस सजना, अमनदीप कौर, सत्यमूर्ति कीर्तन।

रिलीज की गई प्लेयर्स- हुमैरा काजी, प्रियंका बाला, फातिमा जाफर, इस्सी वोंग

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications