सूर्यकुमार यादव को मुंबई इंडियंस टीम में रिटेन नहीं किया जाएगा - रिपोर्ट

Nitesh
सूर्यकुमार यादव को रिलीज किए जाने की संभावना है
सूर्यकुमार यादव को रिलीज किए जाने की संभावना है

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indian) की टीम सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को अगले आईपीएल ऑक्शन के लिए रिटेन नहीं करेगी। रिपोर्ट के मुताबिक इस बात की पूरी संभावना है कि सूर्यकुमार यादव को रिटेन नहीं किया जाएगा। मुंबई की टीम दूसरे विकल्पों पर विचार कर सकती है।

Ad

सूर्यकुमार यादव को आईपीएल में सबसे ज्यादा सफलता मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए ही मिली थी। वो पहले कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का हिस्सा थे लेकिन वहां पर उनका परफॉर्मेंस उतना अच्छा नहीं रहा था। इसके बाद 2018 के मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया और यहां पर आकर उनकी किस्मत पूरी तरह से पलट गई।

आईपीएल 2021 में सूर्यकुमार यादव का परफॉर्मेंस उतना अच्छा नहीं रहा था

आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से बेहतरीन प्रदर्शन करके उन्होंने भारतीय टीम के लिए भी अपनी दावेदारी पेश की और टीम में जगह भी बनाई। हालांकि 2021 के सीजन में वो ज्यादा रन नहीं बना पाए और मात्र दो ही अर्धशतक लगा सके। उनका फॉर्म इस सीजन गिरता ही चला गया और शायद यही वजह है कि मुंबई इंडियंस की टीम उन्हें रिटेन नहीं करना चाहती है।

खबरों के मुताबिक दो नई फ्रेंचाइजी लखनऊ और अहमदाबाद ने सूर्यकुमार यादव को साइन करने के लिए एप्रोच किया है। मेगा ऑक्शन से पहले ये दोनों टीमें उन्हें साइन करना चाहती हैं। मुंबई की टीम अपने कप्तान रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को रिटेन कर सकती है। इसके अलावा वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर किरोन पोलार्ड से भी बात चल रही है। वहीं चौथे प्लेयर के तौर पर इशान किशन का नाम चल रहा है। हालांकि अभी तक उनका नाम पूरी तरह से फाइनल नहीं हुआ है।

सूर्यकुमार यादव को अगर रिलीज किया जाता है तो फिर ऑक्शन में उनके लिए महंगी बोली लग सकती है। कई टीमें उन्हें खरीदने में दिलचस्पी दिखा सकती हैं।

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications