सरफराज खान के दोहरे शतक के दम पर मुंबई का बड़ा कारनामा, 27 साल बाद जीती ऐतिहासिक ट्रॉफी

मुंबई की टीम ने जड़ा दोहरा शतक (Photo Credit - @BCCIdomestic)
मुंबई की टीम ने जड़ा दोहरा शतक (Photo Credit - @BCCIdomestic)

Mumbai Won Irani Cup After 27 Years : मुंबई और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच ईरानी कप 2024 का मुकाबला लखनऊ के एकाना स्टेडियम में खेला गया। इस दौरान मुंबई ने इतिहास रच दिया। मुंबई की टीम ने 27 साल के बाद ईरानी ट्रॉफी अपने नाम की। दोनों टीमों के बीच मुकाबला ड्रॉ रहा। हालांकि पहली पारी की बढ़त के आधार पर मुंबई को विजेता घोषित किया। इस तरह मुंबई ने 15वीं बार ईरानी कप का टाइटल अपने नाम कर लिया।

Ad

सरफराज खान ने जड़ा शानदार दोहरा शतक

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। टीम ने मात्र 37 रन तक ही 3 विकेट गंवा दिए थे। हालांकि इसके बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे और श्रेयस अय्यर ने चौथे विकेट के लिए 102 रनों की साझेदारी कर पारी को संभाल लिया था। रहाणे ने 97 और अय्यर ने 57 रनों की पारी खेली। वहीं सरफराज खान ने बेहतरीन दोहरा शतक लगाकर मुंबई को बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया था। सरफराज खान ने 286 गेंद पर 25 चौके और 4 छक्के की मदद से नाबाद 222 रन बनाए। निचले क्रम में तनुष कोटियान ने भी 64 रनों की पारी खेली थी। रेस्ट ऑफ इंडिया की तरफ से मुकेश कुमार ने 5 विकेट लिए थे।

इसके जवाब में रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम अपनी पहली पारी में 416 रन ही बना सकी थी। टीम की तरफ से अभिमन्यु ईस्वरन ने 191 रनों की जबरदस्त पारी खेली थी। ईस्वरन अकेले दम पर टीम को आगे लेकर गए थे। उनके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने भी काफी अहम योगदान दिया था। जुरेल ने 121 गेंद पर 13 चौके और 1 छक्के की मदद से 93 रनों की शानदार पारी खेली थी।

Ad

पृथ्वी शॉ ने दूसरी पारी में की धुआंधार बल्लेबाजी

दूसरी पारी में बैटिंग करने उतरी मुंबई के लिए पृथ्वी शॉ ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने 105 गेंद पर 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 76 रन बनाए थे। हालांकि टीम का मिडिल ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा था। रेस्ट ऑफ इंडिया ने 125 रन तक 6 विकेट गंवा दिए थे। हालांकि निचले क्रम में तनुष कोटियान ने नाबाद 114 रनों की पारी खेल टीम को संभाल लिया था। मुंबई ने 8 विकेट पर 329 रन बना लिए थे और इसके बाद मैच को ड्रॉ घोषित कर दिया गया।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications