बांग्लादेश टीम (Bangladesh Team) के सीनियर खिलाड़ी मुशफिकुर रहीम (Mushfiqur Rahim) का विवादों से नाता रहा है। इसके अलावा मुशफिकुर रहीम अजीब हरकतें भी मैदान पर करते रहते हैं। हाल ही में मुशफिकुर रहीम का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह अपने साथी खिलाड़ी को थप्पड़ मारने का प्रयास करते हैं। बाद में मुशफिकुर रहीम माफ़ी मांग लेते हैं। इस तरह की एक और घटना का वीडियो वायरल हुआ है। इस बार मुशफिकुर रहीम अपनी टीम के खिलाड़ी को गेंद से मारने का प्रयास कर रहे हैं। ख़ास बात यह है कि इस बार भी नासुम अहमद ही वह खिलाड़ी हैं जिन्हें मारने का प्रयास रहीम कर रहे हैं।वीडियो में साफ़ दिखाई देता है कि बल्लेबाज मिडविकेट की तरफ गेंद को धकेलकर रन दौड़ता है। इस दौरान गेंदबाज नासुम अहमद गेंद को फील्ड करने के लिए दौड़ते हैं लेकिन नासुम गेंदबाजी छोर से भागते हैं क्योंकि गेंद उनके नजदीक थी। मुशफिकुर रहीम तेजी से आकर गेंद को पकड़ने के बाद नासुम पर गुस्सा दिखाते हुए उन्हें गेंद मारने का इशारा करते हैं। इस बार भी नासुम कुछ नहीं कहते हैं लेकिन मुशफिकुर रहीम का यह वीडियो भी वायरल हो गया है।मुशफिकुर रहीम को मिला है डीमेरिट पॉइंटपिछली बार थप्पड़ मारने का प्रयास करने पर रहीम को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सजा के तौर पर डीमेरिट पॉइंट दिया था। उन्होंने माफ़ी भी मांगी थी। इस वीडियो में भी वह नासुम को टारगेट करते हुए नजर आते हैं। एक कप्तान और सीनियर खिलाड़ी से इस तरह के बर्ताव की उम्मीद नहीं की जा सकती है लेकिन रहीम को विवादों में रहने की आदत है।Not only once, Mushfiqur did it twice 🤣🤣🤣 pic.twitter.com/zpSriYRYhY— cricket videos (@middlestump5) December 16, 2020बांग्लादेश के घरेलू टी20 टूर्नामेंट बंगबंधु टी20 टूर्नामेंट में इस तरह की घटनाएँ हो रही हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रहीम मैदान पर दूसरी टीम के खिलाड़ी को चिढ़ाने, नाचने या अजीब शक्लें बनाने की हरकतें करते हुए देखे जा चुके हैं।