न्यूजीलैंड की टीम मात्र 88 रन पर हुई ढेर, श्रीलंका ने 514 रनों की हासिल की बढ़त

श्रीलंका क्रिकेट टीम का जबरदस्त प्रदर्शन (Photo Credit - @OfficialSLC)
श्रीलंका क्रिकेट टीम का जबरदस्त प्रदर्शन (Photo Credit - @OfficialSLC)

Sri Lanka vs New Zealand, 2nd Test : श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच गाले में दूसरा टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है। इस दौरान न्यूजीलैंड टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। कीवी टीम श्रीलंका के खिलाफ अपनी पहली पारी में मात्र 88 रन बनाकर आउट हो गई। श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 602 रन बनाकर पारी डिक्लेयर कर दी थी। इसके बाद अब कीवी टीम को 88 रन पर ढेर भी कर दिया है। इस तरह श्रीलंका ने कुल 514 रनों की बड़ी बढ़त हासिल कर ली है। टेस्ट क्रिकेट में पहली पारी की यह पांचवीं सबसे बड़ी लीड है। न्यूजीलैंड के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

Ad

श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 602 रन बनाए थे। टीम की तरफ से तीन बल्लेबाजों ने शतक लगाया था। दिनेश चांडीमल ने 208 गेंद पर 16 चौके की मदद से 116 रनों की शानदार पारी खेली थी। जबकि कमिंदू मेंडिस ने 250 गेंद पर 16 चौके और 4 छक्के की मदद से नाबाद 181 रन बनाए थे। वहीं कुसल मेंडिस ने भी 149 गेंद पर 6 चौके और 3 छक्के की मदद से 106 रनों की नाबाद पारी खेली थी। एंजेलो मैथ्यूज ने 88 रन बनाए थे और इसी वजह से श्रीलंका ने 602 रन बना दिए थे।

न्यूजीलैंड के सभी दिग्गज बल्लेबाज पूरी तरह रहे फ्लॉप

जवाब में न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी काफी खराब रही थी। निचले क्रम में मिचेल सैंटनर के अलावा बाकी कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिककर लंबी पारी नहीं खेल पाया। सैंटनर ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 29 रन बनाए थे। वहीं टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे और केन विलियमसन जैसे खिलाड़ी पूरी तरह से फ्लॉप रहे थे। केन विलियमसन ने 53 गेंदों का सामना किया लेकिन इस दौरान सिर्फ 7 रन ही बना सके थे। रचिन रविंद्र भी 25 गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हो गए थे। डैरिल मिचेल 13 और ग्लेन फिलिप्स खाता तक नहीं खोल सके।

श्रीलंका की तरफ से स्पिनर प्रभात जयसूर्या ने काफी जबरदस्त गेंदबाजी की। उन्होंने अपने 18 ओवर के स्पेल में 6 मेडन रखते हुए सिर्फ 42 रन देकर 6 विकेट चटकाए। इसके अलावा निशान पेरिस को भी 3 विकेट मिला।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications