न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, भारत के खिलाफ मुकाबले से दिग्गज खिलाड़ी बाहर हो सकता है

Nitesh
New Zealand v Bangladesh - T20 Game 3
New Zealand v Bangladesh - T20 Game 3

न्यूजीलैंड (New Zealand Cricket Team) को पाकिस्तान के खिलाफ अपने पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। वहीं टीम के लिए अब एक और बुरी खबर सामने आई है। खबरों के मुताबिक टीम के दिग्गज सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल (Martin Guptill) इस मुकाबले से बाहर हो सकते हैं। मार्टिल गप्टिल पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान इंजरी का शिकार हो गए थे।

Ad

मार्टिन गप्टिल न्यूजीलैंड के बेहद अनुभवी सलामी बल्लेबाज हैं। वो काफी समय से टीम के लिए खेल रहे हैं। हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ वो ज्यादा रन नहीं बना पाए और 17 के स्कोर पर आउट हो गए। इस दौरान हारिस रऊफ की गेंद पर वो इंजरी का भी शिकार हो गए। गेंद उनके पैर पर लगते हुए विकेटों में जा लगी और इसी वजह से वो थोड़ा लंगड़ाते हुए भी देखे गए।

गैरी स्टीड ने मार्टिन गप्टिल की इंजरी को लेकर प्रतिक्रिया दी

न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने मैच के बाद मार्टिन गप्टिल की इंजरी को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा "देखते हैं कि रात के बाद उनकी इंजरी कैसी रहती है। मैच के बाद वो थोड़े दिक्कत में जरूर दिख रहे थे लेकिन चोट कितनी गहरी है ये जानने के लिए 24 से 48 घंटे लग सकते हैं।"

न्यूजीलैंड को लोकी फर्ग्युसन के रूप में एक झटका पहले ही लग चुका है। वो भी इंजरी की वजह से बाहर हो चुके हैं। फर्ग्युसन की जगह टीम में एडम मिल्ने को शामिल किया गया है। फर्ग्युसन पिछले साल भी चोटिल रहे थे और ज्यादा नहीं खेल पाए थे। हालांकि इस बार वह टी20 वर्ल्ड कप से पहले आईपीएल में केकेआर के लिए खेल रहे थे और बेहतर फॉर्म में नजर आए।

वहीं मार्टिन गप्टिल अगर बाहर होते हैं तो फिर भारतीय टीम को उसका फायदा मिल सकता है। गप्टिल एक खतरनाक बल्लेबाज हैं और उनके नहीं होने से कीवी टीम पर जरूर असर पड़ेगा।

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications