83 वर्ष की उम्र में स्कॉटलैंड के पूर्व खिलाड़ी पीठ पर ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर विकेटकीपिंग करने उतरे

Photo Courtesy: Cricketgraph Instagram Snapshots
Photo Courtesy: Cricketgraph Instagram Snapshots

कहते हैं कि अगर खेलने का जुनून हो तो तो फिर उम्र या बीमारी इसमें रोड़ा नहीं बन पाती है। किसी भी खेल को खेलने के लिए उम्र बाधा नहीं होती है। व्यक्ति चाहे 70, 80 या फिर 100 साल की उम्र में भी कोई भी खेल अपनी इच्छा के मुताबिक खेल सकता है। ऐसा ही कुछ स्कॉटलैंड (Scotland Cricket Team) के पूर्व घरेलू क्रिकेटर एलेक्स स्टील ने करके दिखाया है।

Ad

दरअसल, एलेक्स स्टील ने हाल ही में एक लोकल क्लब के लिए एक मैच खेला था। इस दौरान वह अपनी पीठ पर ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर खेलते नजर आये। मुकाबले में स्टील ने विकेटकीपिंग की थी और सिलेंडर के साथ विकेटकीपिंग करते हुए, उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस 83 वर्षीय स्टील के जज्बे की खूब तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि एलेक्स साल 2020 से इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस (सांस संबंधी बीमारी) से जूझ रहे हैं। तब डॉक्टरों ने उन्हें कहा था कि वो ज्यादा से ज्यादा एक साल तक और जी पाएंगे। मगर शायद भगवान को कुछ और ही मंजूर था और एलेक्स अभी भी जी रहे हैं और शानदार अंदाज में अपना मनपसंद खेल भी खेल रहे हैं।

Ad

इस बीमारी के चलते स्टील की शरीर में कभी भी ऑक्सीजन की कमी हो जाती है और फिर उन्हें साँस लेने में परेशानी होने लगती है। यही वजह है कि इस बीमारी में ज्यादातर लोग अपनी जान गँवा देते हैं। इसके चलते एलेक्स ने मैदान पर ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मैदान पर खेलने का फैसला लिया था। मैच के बाद एलेक्स ने बताया कि वो अपनी बीमारी के बारे में ज्यादा नहीं सोचते हैं। आप अपनी बीमारी को किस तरह लेते हैं ये सबसे अहम होता है।

बता दें कि एलेक्स स्टील ने अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू साल 1967 में लंकाशायर के खिलाफ किया था। उन्होंने 14 फर्स्ट क्लास मैच खेले जिसमें 24.84 की औसत से 2 अर्धशतक की मदद से 621 रन बनाए। बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज साल 1968 में आयरलैंड के खिलाफ खेले मैचों में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 97 रन का रहा। 83 वर्षीय स्टील का कमाल विकेट के पीछे भी नजर आया है, जहां उन्होंने 11 कैच लपकने के अलावा 2 स्टंपिंग किए हैं।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications