Vamika and Ziva Dhoni, Father's Day Post: 16 जून को दुनियाभर में फादर्स डे सेलिब्रेट किया जा रहा है। लोग अपने पिता से जुड़ी प्यारी तस्वीरें या फिर वीडियो साझा करके उन्हें इस खास दिन की बधाई दे रहे हैं। इसमें भारतीय क्रिकेटरों के बच्चे भी पीछे नहीं हैं। इस मौके पर जीवा ने अपने पापा एमएस धोनी (MS Dhoni) के लिए सोशल मीडिया पर एक प्यारा वीडियो साझा किया। वहीं, अनुष्का शर्मा ने भी बेटी वामिका द्वारा बनाई एक बेहद प्यारी पेंटिंग को भी फादर्स डे के मौके पर साझा करते हुए विराट कोहली को सरप्राइज दिया।महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी जुलाई 2010 में शादी के बंधन में बंधे थे और दोनों फरवरी 2015 में माता-पिता बने थे। साक्षी ने बेटी को जन्म दिया था, जिसका नाम जीवा है। जीवा अक्सर अपनी माँ के साथ स्टेडियम में अपने पापा और उनकी टीम को चीयर करने के लिए मौजूद रही हैं। इस बीच फादर्स डे के मौके पर वीडियो शेयर किया, जिसमें उनका पूरा परिवार अपने पालतू कुत्तों के साथ एन्जॉय करता हुआ नजर आ रहा है। धोनी के ये चुनिंदा क्लिप्स फैंस को पहली बार देखने को मिले।जीवा ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, फैमिला।'आप भी देखें यह वीडियो: View this post on Instagram Instagram Postविराट कोहली को लेकर अनुष्का शर्मा ने पोस्ट किया प्यारी तस्वीरवहीं, अनुष्का शर्मा ने भी विराट कोहली को फादर्स डे के मौके पर बच्चों की तरफ से एक खास तोहफा दिया। अनुष्का ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के दोनों बच्चों वामिका और अकाय के फुटप्रिंट बने हुए हैं। इसके साथ तस्वीर पर हैप्पी फादर्स डे भी लिखा हुआ है।पेंटिंग को शेयर करते हुए अनुष्का ने कैप्शन में लिखा, 'एक व्यक्ति इतनी सारी चीजों में कैसे इतना अच्छा हो सकता है। हैरान करने वाला। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं।' फैंस अनुष्का के इस पोस्ट पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। View this post on Instagram Instagram Postक्रिकेट की बात करें, तो धोनी आखिरी बार आईपीएल 2024 के दौरान एक्शन में दिखे थे। उसके बाद से वह परिवार के साथ अपना पूरा समय बिता रहे हैं। दूसरी तरफ, विराट कोहली टीम इंडिया के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2024 में हिस्सा ले रहे हैं जिसमें उनकी मेन इन ब्लू ने सुपर 8 में जगह पक्की कर ली है।