एशेज सीरीज (Ashes 2023) का पांचवां मुकाबला ओवल में खेला जा रहा है जिसका आज पांचवां दिन है। मुकाबले के आखिरी दिन लंच तक कंगारू टीम ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली। 384 रनों का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने लंच तक 238 रन बना लिए हैं और क्रीज पर स्टीव स्मिथ (Steve Smith) और ट्रेविस हेड की जोड़ी अर्धशतकीय साझेदारी के साथ मौजूद है। लंच होने से ठीक पहले इंग्लिश टीम के पास इस साझेदारी को तोड़ने का एक बेहतरीन मौका था लेकिन बेन स्टोक्स (Ben Stokes) की गलती के चलते मेजबानों ने यह मौका गँवा दिया।दरअसल, स्टोक्स से यह कैच लंच ब्रेक होने से ठीक पहले मोइन अली के 66वें ओवर में छूटा। ओवर की पहली गेंद को स्मिथ डिफेंस करना चाहते थे लेकिन गेंद में एक्स्ट्रा बाउंस होने के चलते वह स्मिथ के ग्लव्स पर लगकर गली में बेन स्टोक्स की ओर चली गई। स्टोक्स ने लम्बी छलांग लगाते हुए गेंद को लपक लिया लेकिन जब वह जमीन पर लैंड कर रहे थे, तब गेंद उनके हाथों से छटक गई।एक बार देखने में ऐसा लगा कि स्टोक्स गेंद हवा में ऊपर फेंककर जश्न मनाने की तैयारी में थे और तब गेंद फिसल गई। हालाँकि, रीप्ले में देखने पर पता चला कि जमीन पर लैंड करते समय गेंद स्टोक्स के हाथों से फिसल कर नीचे गिर गई थी। थर्ड अंपायर ने भी इस पर बल्लेबाज के हक फैसला सुनाया।वहीं, इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड इस फैसले से लगता है खुश नहीं है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कैच का वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में आउट या नॉटआउट लिखते हुए फैंस से प्रतिक्रिया देने को कहा है।आप भी देखें यह वीडियो:England Cricket@englandcricketOut or not out? 🤷‍♂️ #EnglandCricket| #Ashes pic.twitter.com/q2XCJuUpxM4858318Out or not out? 🤷‍♂️ #EnglandCricket| #Ashes pic.twitter.com/q2XCJuUpxMगौरतलब है कि इस समय ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा मैच में इंग्लैंड से भारी लग रहा है। लंच के बाद बारिश का खलल पड़ने से दूसरा सेशन उसी में धूल गया। हालाँकि, बारिश अब रुक चुकी है और खेल शुरू होने की पूरी उम्मीद है।