भारतीय खिलाड़ियों के साथ मिलकर मुक्केबाज निकहत जरीन ने बनाया ट्रेंडिंग वीडियो

Snapshots: Nikhat Zareeen Instagram
Snapshots: Nikhat Zareeen Instagram

भारतीय महिला बॉक्सर निकहत जरीन (Nikhat Zareen) ने बीते दिन IBLA स्पोर्ट्स लीडर ऑफ़ द ईयर 2023 का खिताब जीता। दो बार विश्व चैंपियन का टाइटल जीतने वाली निकहत जरीन खेल जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। इस इवेंट में खेल जगत की कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की। वही, इवेंट के बाद जरीन भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian Women's Cricket Team) की खिलाड़ियों के साथ एक वायरल सोशल मीडिया ट्रेंड को फॉलो करती दिखीं, जिसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया।

Ad

दरअसल, जरीन द्वारा साझा किये इस वीडियो में उनके साथ टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, पूर्व गेंदबाज झूलन गोस्वामी, जेमिमा रॉड्रिग्स और रेणुका ठाकुर नजर आ रही हैं। वीडियो में सबसे पहले जरीन चलकर बाकी सभी खिलाड़ियों के पास पहुँचती हैं और फिर हरमन से खास अंदाज में हाथ मिलाती हैं। इसके बाद सभी लोग अलग-अलग स्टाइल में पोज देते हुए ऊपर देखने लगते हैं।

वीडियो को शेयर करते हुए मुक्केबाज निकहत जरीन ने कैप्शन में लिखा,

पावरपफ गर्ल्स रोल ऐसे करती हैं।
Ad

गौरतलब है कि ये ट्रेंड इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी फेमस हो रहा है। हाल ही में इशान किशन, हार्दिक पांड्या और अन्य खिलाड़ियों ने भी इस ट्रेंड को फॉलो करते हुए इंस्टाग्राम पर रील्स साझा की थी।

बता दें कि मैरी कॉम के बाद लगातार दो साल विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप जीतने वाली जरीन दूसरी भारतीय हैं। जरीन ने 2022 इस्तांबुल और इस साल नई दिल्ली आईबीए महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीते। उन्होंने बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में भी स्वर्ण पदक जीता था और इसके साथ वो विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पांचवीं भारतीय हैं।

वहीं, अगर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बात करें तो उन्होंने WPL 2023 के पहले संस्करण के बाद से कोई मैच नहीं खेला है। विमेंस प्रीमियर लीग में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट से हराकर ख़िताब अपने नाम किया था।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications