CWC 2023 : शुभमन गिल बड़ी वजह से लौटे पवेलियन, रोहित शर्मा लिया बड़ा फैसला

शुभमन गिल 79 रन बनाकर रिटायर हर्ट हुए
शुभमन गिल 79 रन बनाकर रिटायर हर्ट हुए

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच वर्ल्ड कप (ICC Cricket World Cup 2023) का पहला सेमीफाइनल मुकाबला जारी है। कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सलामी बल्लेबाजी करने आये रोहित शर्मा ने शुभमन गिल (Shubman Gill) के साथ मिलकर ताबड़तोड़ शुरुआत की। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 71 रन जोड़े, जिसमें रोहित शर्मा ने 47 रनों की तूफानी पारी खेली। रोहित का विकेट गिरने के बाद मोर्चा शुभमन गिल ने संभाला।

Ad

विराट कोहली के साथ मिलकर शुभमन गिल ने 92 रन जोड़ ही लिए थे लेकिन शुभमन गिल टांगों में खिंचाव के चलते चोटिल हुए। शुभमन गिल को देखने के लिए मैदान पर फिजियो मैदान पर पहुंचे लेकिन टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने प्रसिद्ध कृष्णा को मैदान पर एक सन्देश के साथ भेजा। कयास लगाये जा रहे है कि रोहित ने शुभमन की चोट को लेकर ज्यादा जोखिम नहीं लिया और उन्हें तुरंत मैदान के बाहर आने को कहा। शुभमन गिल को बहुत गंभीर क्रैम्पस लग रहे थे क्योंकि जब वह मैदान से पवेलियन की तरफ जा रहे थे, तो उन्हें अपने साथी का सहारा लेना पड़ा। शुभमन गिल को सपोर्ट करने के लिए टीम इंडिया के फैन्स के अलावा उनके माता पिता भी पहुंचे लेकिन बेटे को चोटिल हालत में देखकर वह भी परेशान नजर आये।

शुभमन गिल ने 65 गेंदों पर 79 रनों की बेहतरीन पारी खेली और रिटायर हर्ट होकर पवेलियन लौट गए। शुभमन गिल ने अपनी इस पारी में 8 चौके और 3 छक्के जड़े शुभमन गिल के बाहर जाते ही उनके स्थान पर श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी करने आये। शुभमन गिल की चोट कितनी गंभीर है अभी इसको लेकर अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि, अगर शुभमन गिल जल्द ही ठीक हो जाते है तो मैदान पर दोबारा बल्लेबाजी करने के लिए उतर सकते है।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications