CWC 2023 : ग्लेन मैक्सवेल के 40 बॉल में तूफानी शतक को लेकर ट्विटर पर आई जोरदार प्रतिक्रियाएं 

India Cricket WCup
मैक्सवेल ने अपनी आक्रामक पारी में 9 चौके और 8 छक्के लगाए

वर्ल्ड कप (ICC Cricket World Cup 2023) का आज 24वां मैच पांच बार की विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड्स (AUS vs NED) के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले से पहले कंगारू टीम के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी और यह फैसला उनकी टीम के लिए बिल्कुल सही साबित हुआ। पहले खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने डेविड वॉर्नर (104) और ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) की शतकीय परियों की मदद से 8 विकेट खोकर 399 रन बनाये, जो वर्ल्ड कप के इतिहास में उनका दूसरा सबसे बड़ा टोटल है।

Ad

वहीं, दाएं हाथ के बल्लेबाज मैक्सवेल ने भी एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा। वह वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे तेज शतक ठोकने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। अपनी तूफानी पारी में उन्होंने महज 40 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया। उनसे पहले यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज एडेन मार्करम के नाम दर्ज था, उन्होंने वर्ल्ड कप के इसी संस्करण में श्रीलंका के विरुद्ध 49 गेंदों में शतक बनाया था। मैक्सवेल ने अपनी आक्रामक पारी में नौ चौके और आठ छक्के लगाए। मैक्सवेल की घातक पारी को लेकर ट्विटर पर जबरदस्त प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

ग्लेन मैक्सवेल ने नीदरलैंड्स के खिलाफ ठोका वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक, ट्विटर पर आई प्रतिक्रियाओं का सैलाब

Ad

(ग्लेन मैक्सवेल ने आज इस अंदाज में बल्लेबाजी की।)

Ad

(ग्लेन मैक्सवेल के लिए ICC पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे तेज़ शतक बनाने वाला एक अविश्वसनीय ओवर।)

Ad

(ग्लेन मैक्सवेल 13 गेंदों में 2 डॉट गेंदों के साथ 50 से रनों100 तक पहुंच गए, क्या शानदार बल्लेबाजी है।)

Ad

(ग्लेन मैक्सवेल ने वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में सिर्फ 40 गेंदों में सबसे तेज शतक जड़ दिया।)

Ad
Ad

(ग्लेन मैक्सवेल छक्कों की बारिश कर रहे हैं।)

Ad
Ad

(और यहाँ ग्लेन मैक्सवेल द्वारा अब तक का सबसे तेज़ वर्ल्ड कप शतक आया।)

Ad

(आज अंपायर और कमिंस।)

(ग्लेन मैक्सवेल की अविश्वसनीय पारी।)

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications