MI vs LSG: टी20 वर्ल्ड कप से पहले गरजा रोहित शर्मा का बल्ला, भारतीय फैन्स हुए खुश; सोशल मीडिया पर आये जबरदस्त रिएक्शंस 

रोहित शर्मा ने LSG के खिलाफ 68 रन बनाये (photos: BCCI, X)
रोहित शर्मा ने LSG के खिलाफ 68 रन बनाये (photos: BCCI, X)

Rohit Sharma: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने आईपीएल 2024 का अपना आखिरी मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेला, जिसमें उनका बल्ला जमकर गरजा और इससे भारतीय फैंस काफी खुश दिख रहे हैं। मुंबई इंडियंस इस सीजन का अपना आखिरी लीग मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलने उतरी है, जिसमें उसे जीत के लिए 215 रन का टारगेट मिला है। जिसे पाने में मुंबई की टीम नाकाम रही और मुकाबले को 18 रनों से गंवा दिया।

Ad

टारगेट का पीछा करते हुए रोहित शर्मा ने डेवाल्ड ब्रेविस के साथ मिलकर टीम को जबरदस्त शुरुआत दिलाई। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 88 रन जोड़े। हिटमैन टूर्नामेंट के दूसरे चरण में ज्यादा कमाल नहीं दिखा पा रहे थे। इस वजह से वह ट्रोल भी हो रहे थे। हालाँकि, इस मुकाबले में उन्होंने 38 गेंदों में 68 रन बनाये, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।

रोहित को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के आज से पहले फॉर्म में देखकर भारतीय फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनके रिएक्शंस सामने आ रहे हैं।

रोहित शर्मा की बल्लेबाजी को लेकर आये रिएक्शंस पर एक नजर:

Ad

(रोहित शर्मा को अच्छे फॉर्म में देखकर अच्छा लगा। T20 WC 2024 के लिए अच्छे संकेत।)

Ad
Ad
Ad
Ad
Ad

(मुंबई इंडियन्स के मौजूदा सीजन के आखिरी मैच में रोहित शर्मा ने फॉर्म में वापसी की है। उम्मीद है कि वह T20 WorldCup 2024 में भी इसी फॉर्म को जारी रखेंगे। हार्दिक पांड्या पूरे सीजन में अच्छी फॉर्म में नहीं रहे हैं और यह भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बड़ी चिंता की बात है।)

Ad

(वर्ल्ड कप से पहले भारतीय कप्तान फिर से फॉर्म में आ गए हैं। संदेश साफ है, हम इसके लिए आ रहे हैं।)

Ad
Ad

(रोहित शर्मा की पारी ने T20 WC किकुछ उम्मीद जगाई है। रो को फॉर्म में वापस आकर गेंदबाजों की धुनाई करते देखना अच्छा लगा। उम्मीद है कि वर्ल्ड कप भी इसी तरह होगा। बहुत बढ़िया खेले रोहित शर्मा।)

Ad

(रोहित की बैटिंग देख ली आज मन भर गया, अब वर्ल्ड कप का समय है।)

(रोहित शर्मा का आखिरकार कुछ रन बनाना मेरे जैसे इंडियन क्रिकेट टीम प्रशंसकों के लिए बड़ी राहत की बात है। हम T20 World Cup में खराब फॉर्म वाले कप्तान को बर्दाश्त नहीं कर सकते। हालाँकि स्काई और हार्दिक का फॉर्म अभी भी एक बड़ी चिंता का विषय बना हुआ है। टीम प्रबंधन को शिवम दुबे और संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में लाने पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।)

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications