Heath Streak के निधन से सदमे में क्रिकेट जगत, सहवाग से लेकर हरभजन तक कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

भारतीय दिग्गजों ने दी हीथ स्ट्रीक को श्रद्धांजलि
भारतीय दिग्गजों ने दी हीथ स्ट्रीक को श्रद्धांजलि

जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज आलराउंडर हीथ स्ट्रीक (Heath Streak) अब इस दुनिया में नहीं रहे। कैंसर की बीमारी से पीड़ित हीथ स्ट्रीक का आज (3 सितंबर) को निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी हीथ स्ट्रीक की पत्नी नडीन ने फेसबुक पोस्ट के जरिए दी। हीथ स्ट्रीक के निधन से पूरा क्रिकेट जगत सदमे में है। उनके निधन की जानकारी सामने आने के बाद भारत के कई पूर्व क्रिकेटरों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। इन क्रिकेटरों में वीरेंदर सहवाग (Virendra Sehwag) से लेकर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) जैसे खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं।

Ad

कई दिग्गजों ने दी हीथ स्ट्रीक को श्रद्धांजलि

हीथ स्ट्रीक के निधन की जानकारी सामने आने के बाद भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने श्रद्धांजलि देते हुए ट्विटर पर कहा कि ‘हीथ स्ट्रीक के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। वह 90 के दशक के अंत और 2000 के दशक के शुरुआत में जिम्बाब्वे क्रिकेट के उदय और उत्थान के एक प्रमुख व्यक्ति थे। हीथ बहुत प्रतिस्पर्धी थे। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदना।

Ad

पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि ‘हीथ स्ट्रीक के परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदना। वह एक शानदार प्रतिस्पर्धी थे और उन्होंने जिम्बाब्वे क्रिकेट का सराहनीय तरह से नेतृत्व किया। ईश्वर शोक संतप्त परिवार को शक्ति दे।

Ad

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने हीथ स्ट्रीक के निधन पर कहा कि ‘हीथ स्ट्रीक न केवल एक महान क्रिकेटर थे बल्कि वह एक शानदार जेंटलमैन थे। इतने कम उम्र में उनका निधन, क्रिकेट जगत ने एक बहुमूल्य रत्न खो दिया है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी गही संवेदनाएं। ईश्वन उनकी पवित्र आत्मा को शांति थे।

आपको बता दें कि हीथ स्ट्रीक 1993 से लेकर 2005 तक जिम्बाब्वे क्रिकेट का प्रतिनिधित्व किया था। वह पिछले कुछ समय से कैंसर से पीड़ित थे। हालांकि फैंस को उम्मीद थी कि स्ट्रीक कैंसर को मात दे देंगे हालांकि ऐसा नहीं हुआ और इस जानलेवा बीमारी के कारण उनका निधन हो गया।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications