ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम (Australia Cricket Team) के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glen Maxwell) और उनकी पत्नी विनी रमन (Vini Raman) जल्द माता-पिता बनने वाले हैं। मैक्सवेल और विनी ने 18 मार्च 2022 में हिन्दू और ईसाई रीति-रिवाजों के साथ शादी रचाई थी। वहीं, इस कपल ने मई 2023 में अपने होने वाले बच्चे की खुशखबरी सोशल मीडिया के जरिये साँझा की थी।हाल ही में मैक्सवेल की पत्नी ने अपने बेबी शावर की कुछ तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। यह रस्म तमिल परंपरा के अनुसार पूरी की गई। बेबी शावर की प्यारी तस्वीरें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। मैक्सवेल और विनी जल्द ही माता-पिता बनने के बाद विराट कोहली और अनुष्का के पेरेंट्स क्लब में शामिल होने वाले हैं।बता दें कि अपनी गोद भराई की रस्म में विनी रमन ने नीली रंग की ट्रेडिशनल साड़ी पहनी थी जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी। एक फोटो में वह अपने पति ग्लेन मैक्सवेल के साथ भी दिखाई दे रही हैं। मैक्सवेल ने ब्लैक रंग की शर्ट में नजर आए। पोस्ट को साझा करते हुए विनी ने कैप्शन में लिखा,पारंपरिक तरीके से बेबी मैक्सवेल को आशीर्वाद देना। View this post on Instagram Instagram Postवहीं, बात क्रिकेट की करें तो ऑस्ट्रेलियााई टीम मौजूदा समय में इंग्लैंड के दौरे पर है। वहां दोनों देशों की बीच एशेज सीरीज खेली जा रही है, जिसमें कंगारू टीम ने 2-1 की बढ़त हासिल की हुई है। वहीं, ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल 2023 के बाद कुछ दिनों पहले वाइटैलिटी ब्लास्ट 2023 में खेलते दिखे थे। इसमें उन्होंने बर्मिंघम बीयर्स का प्रतिनिधित्व किया था। सीजन में खेले 14 मैचों में उन्होंने 17.71 की औसत से कुल 248 रन बनाये। इस दौरान 47 रन उनका उच्चतम स्कोर रहा था।ऐसी पूरी उम्मीद है कि ग्लेन मैक्सवेल अब ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण अफ्रीका दौरे के जरिये टीम में वापसी वापसी करेंगे जो कि 30 अगस्त से शुरू होगा। इस दौरे पर कंगारू टीम प्रोटियाज के साथ तीन टी20 और पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। आगामी वर्ल्ड कप को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया का यह दौरा काफी अहम होगा जिसमें मैक्सवेल जरूर अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे।