ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम (Australia Cricket Team) के प्रमुख ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) के घर एक बड़ी खुशखबरीआई है। उनकी पत्नी विनी रमन (Vini Raman) ने एक बेटे को जन्म दिया है। यह कपल पहली बार माता-पिता बना है। विनी ने सोशल मीडिया पर बच्चे की आधी तस्वीर साझा की है। इसमें उनका और मैक्सवेल का हाथ भी नजर आ रहा है। मैक्सवेल-विनी की इस पोस्ट पर फैंस जमकर बधाई दे रहे हैं।दरअसल, शुक्रवार को विनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने एक तस्वीर साझा करते हुए बताया कि वे माता-पिता बन गए हैं। दोनों ने अपने बेटे का नाम 'लोगन मेवरिक मैक्सवेल' रखा है। पोस्ट के सामने के बाद फैंस के साथ-साथ सेलिब्रिटी भी इस जोड़े को बेटे के जन्म की बधाई दे रहे हैं। विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आप दोनों को बधाई।' View this post on Instagram Instagram Postबता दें कि मैक्सवेल और विनी की पहली मुलाकात साल 2017 में दोनों के एक कॉमन फ्रेंड की शादी के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर पांच सालों तक एक-दूसरे के डेट किया। आखिरकार मार्च, 2022 में मैक्सवेल-विनी ने फिर शादी रचाई थी। वहीं इन्होनें आईपीएल 2023 के दौरान फैंस से खुशखबरी साझा की थी दोनों जल्द माता-पिता बनने वाले हैं।वहीं क्रिकेट की बात करें 34 वर्षीय ग्लेन मैक्सवेल इन दिनों एक्शन से दूर हैं। मैक्सवेल को हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध खेली गई तीन मैचों की टी20 सीरीज में चुना गया था लेकिन टखने की चोट की वजह से वो दौरे के शुरू होने से पहले ही सीरीज से बाहर हो गए थे। आगामी वर्ल्ड कप को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड के डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी हुई है।ऑस्ट्रेलिया बोर्ड के चयनकर्ता टोनी डोडेमाइड का मानना है कि मैक्सवेल वर्ल्ड कप से पहले भारत के विरुद्ध होने वाली वनडे सीरीज के जरिये टीम में वापसी करने में कामयाब रहेंगे। वहीं आने वाले मेगा टूर्नामेंट में मैक्सवेल की भूमिका काफी अहम रहने वाली है।