क्रिकेट में दिनभर की बड़ी खबरें, 15 अगस्त 2020

रैना-धोनी
रैना-धोनी

Ad

महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

महेंद्र सिंह धोनी ने आधिकारिक तौर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक वीडियो डालते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने फैन्स का शुक्रिया अदा किया और संन्यास की घोषणा भी कर दी। महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय टीम के लिए कप्तानी के अलावा बेस्ट फिनिशर की भूमिका भी निभाई

सुरेश रैना ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

सुरेश रैना ने एक दशक से ज्यादा समय तक भारतीय टीम में खेलने के बाद संन्यास लेने की घोषणा कर दी। शनिवार को सुरेश रैना ने इन्स्टाग्राम पोस्ट में संन्यास लेने का ऐलान करते हुए सभी को चौंका दिया। सुरेश रैना के संन्यास की घोषणा से थोड़ी देर पहले महेंद्र सिंह धोनी ने भी संन्यास का ऐलान किया था।

एम एस धोनी के लिए नंबर 4 की पोजिशन सही है - माइकल हसी

चेन्नई सुपर किंग्स के बैटिंग कोच माइकल हसी ने एम एस धोनी को लेकर अहम प्रतिक्रिया दी है। माइकल हसी ने कहा है कि एम एस धोनी के लिए नंबर 4 की बैटिंग पोजिशन सही है। माइकल हसी ने कहा कि अगर धोनी नंबर 4 पर बैटिंग करते हैं तो फिर इससे उन्हें ज्यादा गेंदे खेलने का मौका मिलेगा और फिर वो विरोधी टीमों के लिए और भी घातक हो जाएंगे।

डैरेन सैमी ने वेस्टइंडीज टी20 टीम में वापसी को लेकर दिया बयान

वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान डैरेन सैमी ने टी20 टीम में वापसी को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। डैरेन सैमी 2021 में भारत में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में खेलना चाहते हैं और इसको लेकर उन्होंने बड़ी बात कही है। डैरेन सैमी ने कहा है कि उनकी टी20 टीम में वापसी के दरवाजे बंद नहीं हुए हैं।

आईपीएल स्पॉन्सर के लिए टाटा समूह भी दौड़ में आया

आईपीएल के इस साल के टाइटल प्रायोजक की दौड़ रोचक हो गई है। टाटा समूह ने भी आईपीएल प्रायोजक बनने के लिए ईओआई यानी एक्सप्रेशन ऑफ़ इंटरेस्ट जमा करवा दिया है। इसकी अंतिम तिथि शुक्रवार थी। आईपीएल के लिए टाटा समूह के अलावा आईटी एडुकेशन कम्पनी अनअकैडमी और ड्रीम 11 ने भी ईओआई जमा कराई है। टाटा समूह के आईपीएल प्रायोजक बनने के लिए रूचि दिखाने के बाद मामला और रोचक को गया है।

पंजाब क्रिकेट के सचिव ने युवराज सिंह से रिटायरमेंट से वापस आने को कहा

पंजाब क्रिकेट के सचिव पुनीत बाली ने दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह से कहा है कि वो रिटायरमेंट से वापस आकर पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट खेलें। युवराज सिंह ने पिछले साल क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था। युवराज सिंह ने चयनकर्ताओं पर सवाल उठाए थे।

चेतन चौहान की तबियत बिगड़ी, वेंटिलेटर पर रखा गया

पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतन चौहान की तबियत खराब हो गई है। पिछले महीने कोरोना संक्रमित हुए चेतन चौहान की किडनी फेल हो गई है। डॉक्टरों ने चेतन चौहान को लाईफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा है। चेतन चौहान उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री भी हैं। चेतन चौहान की हालत स्थिर बनी हुई है।

विराट कोहली श्रेष्ठ बल्लेबाज हैं - मोहम्मद इरफ़ान

विराट कोहली को लेकर पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफ़ान ने बड़ी बात कही है। मोहम्मद इरफ़ान ने कहा कि इस समय दुनिया के श्रेष्ठ बल्लेबाज विराट कोहली हैं। इसके अलावा मोहम्मद इरफ़ान ने कहा कि कमजोर गेंदबाजों के खिलाफ रन बनाने के कारण विराट कोहली ज्यादा सफल रहे हैं। मोहम्मद इरफ़ान भी विराट कोहली के खिलाफ खेल चुके हैं।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications