क्रिकेट में दिनभर की बड़ी खबरें, 17 अगस्त 2020

सुरेश रैना
सुरेश रैना

Ad

रिटायरमेंट को लेकर सुरेश रैना का पूरा बयान

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। सुरेश रैना ने शनिवार को संन्यास का ऐलान किया। एम एस धोनी के संन्यास का ऐलान करने के तुरंत बाद ही सुरेश रैना ने अपने संन्यास का ऐलान कर दिया।

'आप हमेशा मेरे कप्तान रहोगे' विराट कोहली ने एक वीडियो के जरिए एम एस धोनी को दिया ट्रिब्यूट

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने एक स्पेशल वीडियो के जरिए एम एस धोनी को अपना ट्रिब्यूट दिया है। विराट कोहली ने कहा कि एम एस धोनी हमेशा उनके कप्तान रहेंगे भले ही वो भारत के लिए अब दोबारा नहीं खेलेंगे। बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर विराट कोहली के इस वीडियो को शेयर किया है।

एम एस धोनी का आईसीसी की तीनों ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड हमेशा कायम रहेगा - गौतम गंभीर

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी गौतम गंभीर ने बताया है कि एम एस धोनी का कौन सा एक रिकॉर्ड है जो कभी नहीं टूटेगा। गौतम गंभीर ने कहा कि एम एस धोनी का ये रिकॉर्ड कभी नहीं टूटने वाला है। गौतम गंभीर ने कहा कि एक कप्तान के तौर पर आईसीसी की तीनों ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड शायद ही आने वाले समय में कोई कप्तान तोड़ पाए।

मोहम्मद कैफ ने एमएस धोनी से जुड़ा शानदार खुलासा किया

मोहम्मद कैफ उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के साथ खेला। पहले ही मैच में महेंद्र सिंह धोनी रनआउट हो गए और मोहम्मद कैफ उनके सामने थे। इस मैच के बारे में मोहम्मद कैफ ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी ने रन लेने का प्रयास किया लेकिन रनआउट हो गए।आगे मोहम्मद कैफ ने कहा कि मैंने उन्हें मैच के बाद सॉरी बोला तब उन्होंने मुस्कुराकर ऐसा अहसास कराया जैसे कुछ हुआ ही न हो।

सुरेश रैना ने उनके और एम एस धोनी के 15 अगस्त के दिन संन्यास लेने का कारण बताया

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी और दिग्गज क्रिकेटर सुरेश रैना ने 15 अगस्त की रात एकसाथ अपने संन्यास का ऐलान कर दिया। पहले एम एस धोनी ने संन्यास लिया और उसके कुछ देर बाद सुरेश रैना ने भी रिटायरमेंट की घोषणा कर दी। सुरेश रैना ने अब अपने और धोनी के संन्यास से जुड़ा एक अहम खुलासा किया है। रैना ने बताया कि 15 अगस्त के दिन ही उन्होंने और धोनी ने क्यों संन्यास लेने का फैसला किया।

महेंद्र सिंह धोनी को लेकर महिला खिलाड़ियों के आए बयान

महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के बाद प्रतिक्रियाओं का दौर थमा नहीं है और यह लगातार जारी है। इसी क्रम में भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मन्धाना का नाम भी जुड़ गया है। महेंद्र सिंह धोनी के बारे में स्मृति मन्धाना ने कहा कि धोनी सर ने लोगों को प्रेरणा दी है। इसके अलावा उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की वर्ल्ड कप फाइनल मैच की पारी को भी याद किया।

सुनील गावस्कर ने दोस्त चेतन चौहान को याद किया

पूर्व भारतीय खिलाड़ी चेतन चौहान को श्रद्धांजलि देते हु उनके साथ सुनील गावस्कर भावुक नजर आए। सुनील गावस्कर ने चेतन चौहान के साथ हुई मुलाकातों को याद किया चेतन चौहान जब भी सुनील गावस्कर से मिलते थे, तब कहते थे कि आजा गले मिल ले, हम अपने जीवन के अनिवार्य ओवर खेल रहे हैं। सुनील गावस्कर ने कहा कि किसी ने नहीं सोचा था कि इतनी जल्दी चेतन चौहान की बात सच हो जाएगी।

"महेंद्र सिंह धोनी को कप्तानी से हटाना चाहते थे चयनकर्ता"

महेंद्र सिंह धोनी से जुड़ा एक खुलासा पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने किया है। उन्होंने कहा कि 2011 वर्ल्ड कप जीतने के बाद चयनकर्ता महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय टीम की कप्तानी से हटाना चाहते थे। आगे उन्होंने कहा कि बीसीसीआई अध्यक्ष के नाते मेरे अधिकारों का प्रयोग करते हुए मैंने महेंद्र सिंह धोनी को बतौर कप्तान बरकरार रखने की बात कही। श्रीनिवासन ने महेंद्र सिंह धोनी को कप्तान रखने के लिए अपना फैसला बताया था।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications