भारत ने गेंदों के मामले में हासिल की बहुत बड़ी जीत, वनडे फॉर्मेट में बनाया जबरदस्त रिकॉर्ड

Sri Lanka Asia Cup Cricket
Sri Lanka Asia Cup Cricket

भारत ने एशिया कप (Asia Cup 2023) का ख़िताब 8वीं बार अपने नाम कर लिया है। एशिया के इस सबसे बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में भारत (Indian Cricket Team) ने अपने वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीत हासिल की है। 50 ओवर के वनडे मैच को भारत ने सिर्फ 6.1 यानी 37 गेंद में जीत लिया। इस वजह से श्रीलंका (Sri Lanka Cricket Team) पर भारत की यह जीत बची हुई गेंदों (263) के हिसाब से सबसे बड़ी जीत बन गई।

Ad

भारत ने श्रीलंका को सिर्फ 50 रनों पर ऑल-आउट कर दिया। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने 6, हार्दिक पांड्या ने 3 और जसप्रीत बुमराह ने 1 विकेट हासिल किया। इस बेहद छोटे स्कोर का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने महज 6.1 ओवर में 51 रन बनाकर 10 विकेट से इस मैच को जीत लिया। इस वजह से भारत ने 263 गेंद रहते इस मैच को जीता और यह भारत के लिए बची हुई गेंदों से हिसाब से सबसे बड़ी जीत है।

भारत की पांच सबसे बड़ी जीत

वनडे फॉर्मेट में बची हुई गेंदों के हिसाब से भारत की दूसरी सबसे बड़ी जीत 2001 में केन्या के खिलाफ आई थी। उस मैच में भारत ने 231 गेंद शेष रहते हुए केन्या को दस विकेट से हरा दिया था।

इस लिस्ट में भारत की तीसरी सबसे बड़ी जीत साल 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ आई थी। उस मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 211 गेंद शेष रहते हुए 9 विकेट से हरा दिया था। बची हुई गेंदों के हिसाब से भारत की चौथी सबसे बड़ी जीत 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ आई थी। उस मैच में भारत ने 188 गेंद शेष रहते हुए 10 विकेट से मेज़बान टीम इंग्लैंड को हराया था।

इस लिस्ट में भारत की पांचवी सबसे बड़ी जीत 2015 में यूएई के खिलाफ आई थी। उस मैच में भारत ने यूएई को 187 गेंद शेष रहते हुए 9 विकेट से हरा दिया था। हालांकि, बची हुई गेंदों के हिसाब से वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीत इंग्लैंड के नाम पर दर्ज है। इंग्लैंड ने साल 1979 में कनाडा को 277 गेंद शेष रहते हुए 8 विकेट से हराया था।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications