भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज आलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। युवराज हर दिन अपने निजी जीवन से जुड़ी फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में युवराज सिंह ने इंस्टाग्राम वीडियो और रिएलिटी वीडियो का सच बताया है। युवराज ने इसके लिए बहुत खास तरीका आजमाया है।अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर करते हुए युवराज सिंह कोहरे और ठंड के बीच गोल्फ खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में युवराज सिंह पहले एक लाजवाब शॉट लगाते हुए नजर आते हैं। वहीं दूसरी बार वह गेंद को नहीं मार पाते हैं। जिसके बाद युवराज सिंह ने यह भी कहा कि यह वीडियो देख रहे हैं गेंद इधर ही हैं। युवराज का यह मजेदार वीडियो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। फैंस उनके इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। View this post on Instagram Instagram Postवहीं इस वीडियो में युवराज का लुक भी काफी शानदार नजर आया। वीडियो में युवराज सिंह जींस, टोपी और कलरफुल शर्ट में नजर आ रहे हैं। युवराज का यह अंदाज उनके फैंस को काफी खुश कर रहा है।युवराज सिंह को गोल्फ खेलना काफी पसंद है। इसके बारे में वह कई बार बता चुके हैं। युवराज सिंह की गोल्फ खेलते हुए कई तस्वीर और वीडियो भी सामने आ चुके हैं। अपने क्रिकेट करियर में युवराज सिंह ने भारतीय टीम के लिए कई मैच जिताऊ प्रदर्शन किया है। बात उनकी तूफानी बल्लेबाजी की हो, फिरकी गेंदबाजी की या उनकी धारधार फील्डिंग की। युवराज ने हर डिपार्टमेंट में अपना सौ फीसदी भारतीय टीम के लिए दिया है।युवराज अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में युवराज सिंह ने एक इंटरव्यू में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा था कि वह उनके बहुत करीबी दोस्त नहीं हैं।