एमएस धोनी ने IPL में हासिल की बड़ी उपलब्धि, सुरेश रैना के बाद CSK के लिए बनाया बड़ा रिकॉर्ड

एमएस धोनी ने सीएसके के लिए पूरे किये 5000 रन (photos: IPL Website)
एमएस धोनी ने सीएसके के लिए पूरे किये 5000 रन (photos: IPL Website)

आईपीएल 2024 का 29वां मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है, जिसमें विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी ने पहली गेंद पर छक्का जड़ते ही एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व दिग्गज सुरेश रैना के बाद ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज भी बन गए हैं।

Ad

बता दें कि धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 5000 रनों के आंकड़े को पार कर लिया है। उन्होंने आईपीएल के अपने 250वें मैच में यह उपलब्धि अपने नाम दर्ज की। इस मुकाबले में धोनी ने सिर्फ चार गेंदें खेलीं, लेकिन उन चार गेंदों में उनके बल्ले से 20 रन बनाये। धोनी ने हार्दिक पांड्या को अपना निशाना बनाया और उनके खिलाफ छक्कों की हैट्रिक भी लगाई।

धोनी के अब चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए 5016 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनकी औसत 39.18 की रही है। इस लिस्ट में उनसे आगे सुरेश रैना हैं, जिन्होनें सीएसके के लिए 5,529 रन बनाये हैं।

बता दें कि आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 4,567 रन बना चुके हैं। धोनी ने चैंपियंस लीग टी20 में खेलते हुए सीएसके के लिए 449 रन बनाये हैं। धोनी की अगुवाई में सीएसके ने उस टूर्नामेंट में दो बार ख़िताब भी जीता था।

एमएस धोनी का आईपीएल करियर

दाएं हाथ के बल्लेबाज एमएस धोनी आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सातवें बल्लेबाज हैं। उन्होंने 5,141 रन बनाये हैं, जिसमें उनका औसत 39.24 का है और स्ट्राइक रेट 136.58 का है। इस दौरान उनके बल्ले से 24 अर्धशतक निकले हैं। धोनी ने आईपीएल में 5000 रनों के आंकड़ें को 2023 में पार कर लिया था।

आईपीएल 2024 के आगाज से पहले धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी को छोड़ दिया था। उनके बाद अब ऋतुराज गायकवाड़ सीएसके की अगुवाई कर रहे हैं। उनकी कप्तानी में अब सीएसके अपना छठा टाइटल जीतने के इरादे से खेल रही है।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications