IPL 2024 : MS Dhoni को परेशानी में देखकर Suresh Raina ने बढ़ाया मदद का हाथ, दिल को सकून पहुंचाने वाला वीडियो आया सामने  

महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना (Photos: X)
महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना (Photos: CSK X)

MS Dhoni With Suresh Raina: क्रिकेट जगत में एमएस धोनी (MS Dhoni) और सुरेश रैना (Suresh Raina) के बीच की दोस्ती कितनी गहरी है, इस बात से तमाम क्रिकेट फैंस अच्छे से वाकिफ हैं। आईपीएल 2024 में फैंस को इन दोनों दिग्गजों के बीच की प्यारी दोस्ती की झलक देखने को मिली। सोशल मीडिया पर सामने आये वीडियो में रैना को धोनी की मदद करते देख हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।

Ad

बता दें कि धोनी मौजूदा सीजन में इस बार भी चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, जबकि पूर्व क्रिकेटर रैना हिंदी कमेंट्री पैनल का हिस्सा हैं। सीएसके ने अपना पिछले मुकाबला 14 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के विरुद्ध खेला था, जिसमें ऋतुराज गायकवाड़ की टीम 20 रनों से जीती थी। मैच में फैंस को चेन्नई की बल्लेबाजी के आखिरी ओवर में धोनी की तूफानी पारी भी देखने को मिली थी।

अपनी 20 रनों की नाबाद पारी में धोनी ने सिर्फ चार गेंदबाजों का सामना किया और छक्कों की हैट्रिक भी लगाई थी। हालाँकि, मैच के बाद धोनी को लंगड़ाते हुए भी देखा गया जिससे पता चला की उन्होंने दर्द में होने के बावजूद मैदान पर उतरने का फैसला किया था।

MS Dhoni और Suresh Raina का दिखा लव बॉन्ड

स्टेडियम से बाहर निकलते समय धोनी का रैना के से बाहर आते हुए देखा गया। इस दौरान रैना ने सीढ़ियों से नीचे उतरने में 'थाला' की मदद की, जिसके बाद धोनी बस में चले गए। रैना फिर अपनी कार की ओर चले गए।

इस खूबसूरत वाकये का वीडियो सीएसके ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया है और कैप्शन में लिखा,

3+ 7 हम एक परफेक्ट 10 बनाते हैं।
Ad

आइये इस वीडियो पर फैंस की आई कुछ जबरदस्त प्रतिक्रियाओं पर एक नजर डालें:

Ad

(विश्व क्रिकेट का सबसे शुद्ध बॉन्ड।)

Ad

(उन्हें एक भूमिका और जर्सी दे दो यार। उन्होंने इस टीम और थाला का बहुत साथ दिया है।)

Ad

(हां इसीलिए उनके पास 5 ट्रॉफियां हैं।)

गौरतलब है कि यह धोनी के आईपीएल करियर का आखिरी सीजन हो सकता है। शायद यही वजह है कि दाएं हाथ का अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज अपने फैंस से किये उस वादे को पूरा करने में जुटे हैं, जो उन्होंने आईपीएल 2023 के फाइनल के खत्म होने के बाद किया था।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications