IPL 2024 : 'लगा ही नहीं हम लोग मैच...'- MS Dhoni की खतरनाक बल्लेबाजी पर पत्नी साक्षी की अहम प्रतिक्रिया आई सामने 

MS Dhoni ने DC के खिलाफ 16 गेंदों में 37* रन बनाये (PC: IPL And Instagram)
Photo Courtesy: IPL And sakshi singh dhoni Instagram

आईपीएल 2024 (IPL 2024) का 13वां मुकाबला (DC vs CSK) दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बीच खेला गया, जिसमें ऋषभ पंत की टीम ने 20 रनों से बाजी मार ली। दोनों टीमों के बीच खेला गया यह मुकाबला तमाम भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बेहद खास रहा, क्योंकि लगभग एक साल के लम्बे इंतजार के बाद उन्हें एमएस धोनी (MS Dhoni) को फिर से बल्लेबाजी करते देखने का मौका मिला। धोनी के फैंस के लिए यह पल बेहद खास रहा। वहीं, धोनी की तूफानी बल्लेबाजी देखने के बाद उनकी पत्नी साक्षी धोनी की भी बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई।

Ad

42 वर्षीय एमएस धोनी 17वें ओवर में शिवम दुबे के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरे। इससे पहले टूर्नामेंट में चेन्नई ने दो मैच खेल लिए थे, लेकिन धोनी की बल्लेबाजी नहीं आई थी। ऐसे में फैंस उनकी एंट्री पर ही शोर मचाते नजर आये और स्टेडियम में मौजूद सभी दर्शकों का उत्साह चरम सीमा पर पहुँच चुका था।

धोनी ने आते ही पहली गेंद पर खलील अहमद के खिलाफ चौका लगाकर अपना खाता खोला। इसके बाद धोनी रुके नहीं और 16 गेंदों में चौकों-छक्कों की बारिश करते हुए नाबाद 37 रन बनाये। धोनी ने अपनी इस पारी के दम पर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

धोनी की शानदार पारी को लेकर उनकी पत्नी ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की। तस्वीर में धोनी इलेक्ट्रिक स्ट्राइकर का अवॉर्ड लेते नजर आ रहे हैं। साक्षी ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा,

सबसे पहले ऋषभ पन्त का स्वागत है और हाय माही, एहसास ही नहीं हुआ कि हम लोग मैच हार गए।
साक्षी धोनी की इंस्टा स्टोरी का स्क्रीनशॉट
साक्षी धोनी की इंस्टा स्टोरी का स्क्रीनशॉट

गौरतलब है कि धोनी ने 20वें में एनरिक नोर्किया के खिलाफ सबसे ज्यादा प्रहार किया। नोर्किया के खिलाफ धोनी ने दो छक्के और दो चौके लगाते हुए 20 रन बनाये।

इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 191 रन बनाये थे। जवाब में सीएसके पूरे ओवर खेलने के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 171 रन बना पाई और मैच हार गई।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications