RCB vs CSK: एमएस धोनी ने जड़ा IPL 2024 का सबसे लम्बा छक्का, लम्बाई जानकर होगी हैरानी

आरसीबी ने सीएसके को 27 रनों से हराया (Photos: X Snapshots)
आरसीबी ने सीएसके को 27 रनों से हराया (Photos: X Snapshots)

MS Dhoni 110 Meter Six: आईपीएल 2024 का 68वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में आरसीबी ने सीएसके को 27 रन से हराकर प्लेऑफ में क्वालीफाई कर लिया। भले ही इस मुकाबले में सीएसके की हार से उनके फैंस निराश हैं। लेकिन उन्हें अपने पूर्व कप्तान एमएस धोनी की पारी को एन्जॉय करने का मौका भी मिला। धोनी ने अपनी पारी के दौरान एक छक्का लगाया जो कि इस सीजन का सबसे लम्बा छक्का रहा।

Ad

धोनी ने लगाया आईपीएल के 17वें सीजन का सबसे लम्बा छक्का

इस मुकाबले में सीएसके को जीत के लिए 219 रन का टारगेट मिला था। मिचेल सैंटनर का विकेट गिरने के बाद धोनी आठ नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे। धोनी ने 13 गेंद में 25 रन बनाये जिसमें 3 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। धोनी ने ये छक्का 20वें ओवर की पहली गेंद में यश दयाल के विरुद्ध लगया।

यश ने पहली गेंद फुलटॉस फेंकी और धोनी ने फाइन लेग की तरफ जबरदस्त हिट लगाया और गेंद हवा में काफी ऊपर रूफ टॉप पर जाकर गिरी। इस छक्के के लम्बाई 110 मीटर रही, जो इस सीजन में लगा अब तक का सबसे लम्बा छक्का है।

आप भी देखें यह वीडियो:

Ad

इससे पहले ये रिकॉर्ड आरसीबी के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक के नाम दर्ज था। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबद के खिलाफ 108 मीटर लम्बा छक्का लगाया था।

हालांकि, छक्का खाने के बाद यश ने अगली ही गेंद पर धोनी को कैच करवा कर पवेलियन की राह दिखाई और जबरदस्त वापसी की। इसके बाद उन्होंने बाकी की चार गेंदें भी शानदार तरीके से की और अपनी टीम को प्लेऑफ में पहुंचाने में अहम योगदान निभाया।

गौरतलब हो कि चेन्नई सुपर किंग्स को प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए इस मुकाबले में 120 गेंद में 201 रन बनाने की जरूरत थी। भले ही वो मैच हार जाते लेकिन प्लेऑफ में अपना स्थान पक्का कर लेती। हालाँकि, आरसीबी ने सीएसके को ऐसा करने से रोका और लीग स्टेज में लगातार अपनी छठी जीत हासिल की। अब देखने वाली बात होगी कि आरसीबी एलिमिनेटर में किस टीम का सामना करती है।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications