IPL 2024 : रोहित शर्मा से मिलते ही ऋषभ पंत की शरारतें हुईं शुरू, दोनों का मजेदार वीडियो आया सामने 

Picture Courtesy: Mumbai Indians Instagram
Picture Courtesy: Mumbai Indians Instagram

आईपीएल 2024 (IPL 2024) में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को छोड़कर बाकी सभी टीमों ने अपना जीत का खाता खोल लिया है। मुंबई को इस सीजन में अब तक खेले अपने तीनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। अब टूर्नामेंट में एमआई की टक्कर टूर्नामेंट के 20वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (MI vs DC) से होना है, जिसके लिए दोनों टीमें अपनी तैयारी में जुटी हुई हैं। इसी बीच प्रैक्टिस सेशन में डीसी के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) मस्तीभरे पलों को एन्जॉय करते नजर आये।

Ad

मुंबई इंडियंस द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा किये वीडियो में सबसे पहले पंत एमआई के पूर्व कप्तान रोहित के पास जाते हैं और उन्हें गले लगाकर मुलाकात करते हैं। इसके बाद दोनों बातचीत करते हैं और हिटमैन मजाकिया अंदाज में पंत को किसी बात पर पीठ पर थपकी भी मारते हैं। इस दौरान दोनों कैच पकड़ने को लेकर मजेदार चर्चा भी करते नजर आते हैं।

फ्रेंचाइजी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा,

हीरोपंती।
Ad

गौरतलब है कि बाएं हाथ के बल्लेबाज पंत दिसंबर 2022 में हुए कार एक्सीडेंट के बाद लम्बे समय तक एक्शन से दूर रहे थे। उन्होंने इस सीजन के जरिये क्रिकेट के मैदान पर अपना कमबैक किया है। मौजूदा सीजन में वह दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई कर रहे हैं। हालाँकि, बतौर कप्तान अभी तक पंत ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाए हैं, उनकी टीम टूर्नामेंट में खेले चार में से सिर्फ एक मैच में जीत दर्ज कर पाई है। बल्ले से पंत अपने फैंस का दिल जीतने में कामयाब हो रहे हैं।

उन्होंने चार मैचों में 38 की औसत और 158.33 के स्ट्राइक रेट से 152 रन बनाये हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। पंत की कोशिश अब अपनी टीम को जीत की पटरी पर लौटाने की होगी।

दूसरी तरफ हिटमैन की बात करें, तो उनका बल्ला खामोश रहा है। रोहित तीन मैचों में सिर्फ 69 रन बना पाए हैं। एमआई के फैंस यही आस लगाए हैं कि रोहित जल्द अपनी लय हासिल करेंगे और टीम की जीत में योगदान निभाएंगे।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications