आज पूरे देश में होली का पर्व मनाया जा रहा है। इस बार होली और आईपीएल 2024 (IPL 2024) का भी मिलन हुआ है, तो रंगों के इस खूबसूरत त्योहार को मनाने में विदेशी खिलाड़ी भी पीछे नहीं हैं। भारतीय खिलाड़ियों के साथ मिलकर विदेशी खिलाड़ी भी होली के जश्न में शामिल हुए हैं। कुछ फ्रेंचाइजियों ने होली सेलिब्रेशन के वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किये हैं।कोलकाता नाइटराइडर्स ने इंस्टाग्राम पर अपने होली सेलिब्रेशन का वीडियो साझा किया। वीडियो में केकेआर के सभी खिलाड़ी अपने कप्तान श्रेयस अय्यर को रंगों से रंगते दिखाई दिए। इस दौरान अय्यर भी इसे एन्जॉय करते नजर आये। फिर अय्यर ने मेंटर गौतम गंभीर को भी रंग लगाया।केकेआर ने वीडियो के कैप्शन में लिखा,बुरा ना मानों होली है। View this post on Instagram Instagram Postपांच बार आईपीएल के टाइटल जीतने वाली मुंबई इंडियंस ने भी फैंस को होली की बधाई देने के लिए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया। वीडियो में रोहित शर्मा रंगों से पूरे रंगे हुए नजर आ रहे हैं और अन्य खिलाड़ियों पर पाइप से पानी डालते दिखे।एमआई ने वीडियो के कैप्शन में लिखा,सभी को होली मुबारक। View this post on Instagram Instagram Postराजस्थान रॉयल्स ने सोशल मीडिया पर होली सेलिब्रेशन का वीडियो साझा किया। वीडियो में लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल युवा खिलाड़ी ध्रुव जुरेल को रंग लगाते दिखे। इसके बाद उन्होंने जुरेल को सैल्यूट भी किया। View this post on Instagram Instagram Postदिल्ली कैपिटल्स के कैंप में भी होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इंस्टाग्राम पर सामने आये वीडियो में कप्तान ऋषभ पंत अपने साथी खिलाड़ियों से मिलकर हुड़दंग मचाते नजर आये। View this post on Instagram Instagram Postक्रिकेट की बात करें, तो टूर्नामेंट की शुरुआत 22 मार्च से हुई थी और अब तक पांच मुकाबले खेले जा चुके हैं। चेन्नई सुपर किंग्स, पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइटराइडर्स, राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस ने अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का जीत का खाता खुलना अभी बाकी है।