IPL फ्रेंचाइजी ने मुम्बई इंडियंस को किया ट्रोल, रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या को लेकर साझा किया सोशल मीडिया पोस्ट

Photo Courtesy: BCCI and KKR X
Photo Courtesy: BCCI and KKR X

Kolkata Knight Riders vs Mumbai Indians: आईपीएल में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच की राइवलरी से क्रिकेट फैंस अच्छे से वाकिफ हैं। दोनों ही टीमें लीग की सबसे मजबूत टीमों में से एक हैं। केकेआर का प्रदर्शन इस बार काफी शानदार रहा और उसने तीसरी बार ट्रॉफी भी अपने नाम की थी। वहीं, मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी शर्मनाक रहा था और वे प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली सबसे पहली टीम भी रही थी।

Ad

एमआई के इस खराब प्रदर्शन के पीछे कई कारण रहे थे। ऐसी भी खबरें सामने आई थीं कि रोहित शर्मा फ्रेंचाइजी द्वारा हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाये जाने के फैसले से खुश नहीं थे और टीम दो ग्रुप में बंट गई थी। इसी चीज को लेकर अब केकेआर ने एमआई को ट्रोल किया है।

मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों को लेकर केकेआर ने शेयर किया स्पेशल पोस्ट

दरअसल, कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट किया है। इसमें रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की जर्सी में नजर आये रहे हैं। फ्रेंचाइजी ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि भारत के लिए नीले रंग में एकजुट!

केकेआर का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस के रिएक्शंस भी सामने आ रहे हैं। आइये इनमें से कुछ को देखें:

Ad

(सभी MI खिलाड़ियों को "यूनाइटेड" कैप्शन के साथ पोस्ट किया गया।)

Ad

(वन फैमिली को बू किया।)

Ad

(यह कहने का एक और तरीका है कि वे एमआई की जर्सी में विभाजित थे।)

Ad

(भारतीय टीम में केकेआर का कोई खिलाड़ी नहीं था इसलिए उन्होंने एमआई के खिलाड़ियों को चुना और यूनाइटेड लिख दिया।)

हार्दिक पांड्या की अगुवाई में 17वें सीजन में मुंबई इंडियंस लीग स्टेज में 14 में से सिर्फ 4 मैच जीत पाई थी और वहीं, फैंस भी पांड्या को कप्तान बनाये जाने से खुश नहीं थे। इस वजह से पांड्या की स्टेडियम में कई बार आलोचना भी हुई थी।

गौरतलब हो कि टूर्नामेंट के दौरान ऐसी खबरें भी सामने आईं थी कि आईपीएल 2025 में रोहित शर्मा किसी नई फ्रेंचाइजी की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। वह मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ देंगे

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications