MS Dhoni से लेकर डैरेन सैमी तक, ये कप्तान उठा चुके हैं T20 World Cup की ट्रॉफी, देखें पूरी लिस्ट

टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ महेंद्र सिंह धोनी और डैरेन सैमी (Photo Courtesy: X)
टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ महेंद्र सिंह धोनी और डैरेन सैमी (Photo Courtesy: X)

T20 World Cup Winning Captains: 2 जून से आगाज होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियां अपने अंतिम चरण में है। फैंस के अंदर इसके आगाज से पहले ही भरपूर रोमांच देखने को मिल रहा है। फैंस जल्द से जल्द आईसीसी (ICC) के इस मेगा इवेंट को देखना चाहते हैं। साल 2007 में अपनी शुरुआत के बाद से टी20 वर्ल्ड कप बहुत जल्दी लोगों के दिलों में बस गया। अब तक वर्ल्ड कप के 8 सीजन खेले जा चुके हैं। इन 8 सीजन में अलग-अलग कप्तानों ने अपने देश को वर्ल्ड का खिताब जिताया है। आज हम उन सभी कप्तानों के बारे में जानेंगे जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है।

Ad

टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले सभी 7 कप्तान

8. जोस बटलर (इंग्लैंड), 2022

2022 में हुए टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने बाजी मारी थी। इंग्लैंड ने खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान को हराया था। यह दूसरी बार था जब इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। पूरे टूर्नामेंट में इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन किया था। इंग्लैंड की टीम आगामी वर्ल्ड कप में भी खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।

7. आरोन फिंच (ऑस्ट्रेलिया), 2021

टी20 वर्ल्ड कप 2021 का खिताबी मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था। आरोन फिंच की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने खिताबी मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी को अपने नाम किया था।

6. डैरेन सैमी (वेस्टइंडीज), 2016

साल 2016 टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज ने सभी टीमों को धूल चटाते हुए वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। वेस्टइंडीज ने डैरेन सैमी की कप्तानी में फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराया था। फाइनल मुकाबले में वेस्टइंडीज की ओर से कार्लोस ब्रैथवेट ने लगातार 4 छक्के लगाकर कैरेबियाई टीम को वर्ल्ड कप ट्रॉफी दिलाई थी।

5. लसिथ मलिंगा (श्रीलंका), 2014

लसिथ मलिंग की कप्तानी में श्रीलंकाई टीम ने 2014 टी20 वर्ल्ड कप में कमाल का खेल दिखाया था। मलिंगा की कप्तानी में पहली बार श्रीलंकाई टीम वर्ल्ड कप चैंपियन बनी थी। श्रीलंका ने फाइनल मुकाबले में भारत को शिकस्त दी थी और खिताब पर अपना कब्जा जमाया था।

4. डैरेन सैमी (वेस्टइंडीज), 2012

डैरेन सैमी वेस्टइंडीज के सबसे सफल कप्तान माने जाते हैं। उन्होंने दो बार कैरेबियाई टीम को टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाया। साल 2012 में पहली बार सैमी ने वेस्टइंडीज को टी20 वर्ल्ड कप का चैंपियन बनाया था। सैमी की कप्तानी में वेस्टइंडीज ने फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को हराया था।

Ad

3. पॉल कॉलिंगवुड (इंग्लैंड), 2010

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने अपना पहला टी20 वर्ल्ड कप का खिताब साल 2010 में जीता था। टीम की कप्तानी उस समय पॉल कॉलिंगवुड के हाथों में थी। कॉलिंगवुड की कप्तानी में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को फाइनल में शिकस्त दी थी।

2. यूनिस खान (पाकिस्तान), 2009

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे संस्करण का खिताब अपने नाम किया था। पाकिस्तान ने फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को हराया था। पाकिस्तान टीम की कमान वर्ल्ड कप में यूनिस खान संभाल रहे थे और टीम ने उनकी कप्तानी में ही इतिहास रचते हुए खिताब जीता था।

1. महेंद्र सिंह धोनी (भारत), 2007

टी20 वर्ल्ड कप के पहले संस्करण में भारतीय टीम ने इतिहास रचते हुए खिताब अपने नाम किया था। भारत को यह बड़ी कामयाबी महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में मिली थी। पूरे टूर्नामेंट में भारत ने कमाल का प्रदर्शन किया था। भारतीय टीम ने खिताबी मुकाबले में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को हराया था जिसने भारत की जीत को और भी खास बना दिया था।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications