MI vs LSG: 'छक्के लगने के डर से बेचारा...'- गेंदबाजी बीच में छोड़ने पर अर्जुन तेंदुलकर का उड़ा मजाक, देखें मजेदार Memes और रिएक्शंस

अर्जुन तेंदुलकर 2.2 ओवर करके मैदान से बाहर चले गए थे (photos: BCCI and X)
अर्जुन तेंदुलकर 2.2 ओवर करके मैदान से बाहर चले गए थे (photos: BCCI and X)

Arjun Tendulkar: मुंबई इंडियंस आज आईपीएल 2024 का अपना आखिरी लीग मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के विरुद्ध खेलने उतरी है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हो रहे इस मैच में हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 214/6 का स्कोर खड़ा किया। आईपीएल के 17वें सीजन में 13 मैचों के बाद आखिरकार अर्जुन तेंदुलकर को भी खेलने का मौका मिला, लेकिन वो थोड़े बदकिस्मत रहे और पूरे ओवर नहीं कर पाए।

Ad

दरअसल, अर्जुन ने अपने पहले स्पेल में दो ओवर किये और सिर्फ 10 रन दिए। इसके बाद फील्डिंग के दौरान उन्हें निगल की समस्या हुई, जिसके बाद कुछ समय के लिए रोहित शर्मा उनकी जगह मैदान पर फील्डिंग करने उतरे। थोड़े समय में अर्जुन ने फिर से मैदान पर वापसी की और लखनऊ की पारी का 15वां ओवर करने के लिए आये।

ओवर की पहली दो गेंद पर निकोलस पूरन ने जबरदस्त शॉट्स खेलते हुए लगातार छक्के जड़े सीमा और 12 रन बटोरे। तीसरी गेंद करने से पहले अर्जुन को लंगड़ाते हुए देखा गया और फिर वो मैदान से बाहर चले गए। उनके ओवर की बाकी बची चार गेंदें नमन धीर ने फेंकी। उनके खिलाफ भी पूरन ने घातक बल्लेबाजी जारी रखी और ओवर में कुल 29 रन बनाये।

इस तरह से गेंदबाजी को बीच में छोड़कर मैदान से वापस जाने की वजह से फैंस अर्जुन तेंदुलकर का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं और जबरदस्त प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

अर्जुन तेंदुलकर की गेंदबाजी को लेकर आये रिएक्शन पर एक नजर:

Ad

(छक्के लगाने के बाद अर्जुन तेंदुलकर बेचारा बाहर जाके बैठ गया।)

Ad

(निकोलस पूरन द्वारा ओवर में बाउंड्री लगने के बाद अर्जुन तेंदुलकर:)

Ad

(सचिन तेंदुलकर, अर्जुन तेंदुलकर से बेहतर गेंदबाज थे।)

Ad
Ad

(निकोलस पूरन द्वारा ओवर में 2 छक्के खाने के बाद अर्जुन तेंदुलकर:)

Ad

(निकोलस पूरन ने गेंद और गेंदबाज (अर्जुन तेंदुलकर) दोनों को बाउंड्री के बाहर भेज दिया।)

Ad
Ad

(अर्जुन तेंदुलकर बड़ी जल्दी चोटिल हो गए।)

Ad
Ad
Ad
Ad

(निकोलस पूरन द्वारा ओवर में बाउंड्री लगने के बाद अर्जुन तेंदुलकर:)

(पूरन द्वारा लगातार दो छक्के लगाने के बाद अर्जुन तेंदुलकर ड्रेसिंग रूम में वापस जा रहे हैं। उन्होंने अपना ओवर भी पूरा नहीं किया।)

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications