भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी 7 जुलाई को 42 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन को सोशल मीडिया पर एक उत्सव के तौर पर मनाया गया, जहाँ फैन्स के अलावा पूर्व खिलाड़ियों ने भी उन्हें बधाईयाँ दी। ऐसे में एमएस धोनी सोशल मीडिया के जीवन से दूर अपने घर रांची में अपना जन्मदिन अपने पालतू कुत्तों के साथ मना रहे थे, जिसका प्यारा सा वीडियो उन्होंने आज इन्स्टाग्राम पर शेयर किया है। आपको बता दें कि एमएस धोनी सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते लेकिन कई महीनों बाद वो वीडियो या फोटोज शेयर करते हैं, जिसपर उनके फैन्स जमकर प्यार लुटाते हैं। ऐसे में उन्होंने 5 महीने बाद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर वीडियो पोस्ट किया और यह वीडियो उनके जन्मदिन के केक कटिंग का रहा। वीडियो में हम देख सकते हैं कि एमएस धोनी एक छोटा सा केक काट रहे हैं और उनके आसपास चार पालतू कुत्ते हैं, जिन्हें वह बड़े ही प्यार से केक खिला रहे हैं। धोनी ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा कि, 'आप सभी की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद, एक छोटी सी झलक कि मैंने अपने जन्मदिन पर क्या किया।' View this post on Instagram Instagram Postएमएस धोनी के इस वीडियो पर उनकी पत्नी साक्षी सिंह धोनी ने भी प्यार लुटाया है, तो उनके करोड़ो फैन्स भी लगातार इस वीडियो को अपना प्यार दे रहे हैं और उनकी सादगी को लेकर कमेन्ट कर रहे हैं। एमएस धोनी के जन्मदिन पर कई पूर्व खिलाड़ियों और मौजूदा खिलाड़ियों ने बधाई दी, जिसमें उनके जूनियर ऋषभ पन्त ने अनोखे ढंग से उनका जन्मदिन मनाया और उन्हें विश किया। ऋषभ पन्त ने एमएस धोनी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर केक काटा और माही भाई को शुभकामनाये दी। आपको बता दें ऋषभ पन्त गंभीर चोट के चलते कई महीनों से क्रिकेट से दूर हैं लेकिन उन्होंने अपने आइडल को उनके ख़ास दिन के मौके पर याद किया है।